BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 11 जून 2025 05:57 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

केजरीवाल के आवास पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, हिरासत में ली गई सभी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 दिसंबर 2024, 4:26 PM IST
केजरीवाल के आवास पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, हिरासत में ली गई सभी
Read Time:3 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर ‘महिला सम्मान योजना’ को धोखा बताते हुए प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिल्ली में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर महिला सम्मान योजना को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथों में पोस्टर लिए केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पोस्टर में लिखा गया था, “जो पंजाब को नहीं दे पाये 1000 रुपये, वो क्या देंगे दिल्ली को 2100 रुपये ।”

प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उठाया और केजरीवाल सरकार की आलोचना की। इस प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की दिल्ली अध्यक्ष ऋचा पांडे ने कहा कि फर्जी तरीके से पूरे दिल्ली में वोट बटोरने के लिए अरविंद केजरीवाल द्वारा एक फर्जी योजना चलाई गई है। जिसमें कहा गया है कि 2100 रुपया महिलाओं को देंगे। दिल्ली सरकार विधानसभा चुनाव से पहले फर्जी तरीके से लोगों का रजिस्ट्रेशन करवा रही है और इसके माध्यम से उनका पर्सनल डेटा इकट्ठा किया जा रहा है। यह एक षड्यंत्र है, जिसका उद्देश्य चुनावी लाभ हासिल करना है।

उन्होंने आगे कहा कि यह वही अरविंद केजरीवाल है, जिन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव में महिलाओं को एक हजार रुपया देने का वादा किया था लेकिन आज तक नहीं मिला। ऐसे में वो झूठ बोलकर फर्जी तरीके से महिलाओं का वोट लेने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोग इस पर लीगल एक्शन भी लेंगे। उन्होंने महिलाओं का अपमान किया है। उनकी पोल जनता की अदालत में खुल चुकी है।

वहीं महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह ने कहा कि आज हम लोग यहां पर अरविंद केजरीवाल की आवास के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। आज हम उनसे जवाब मांगने आए हैं कि क्या आप पैसे देंगे। उन्होंने पंजाब में भी वहां की महिलाओं से इसी तरह का वादा किया था लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *