BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 09:11 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

केजरीवाल के लिए ‘महिला सुरक्षा’ सिर्फ चुनावी नारा है : बांसुरी स्वराज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 दिसंबर 2024, 9:08 AM IST
केजरीवाल के लिए ‘महिला सुरक्षा’ सिर्फ चुनावी नारा है : बांसुरी स्वराज
Read Time:3 Minute, 19 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कानून व्यवस्था को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व में ‘महिला अदालत’ लगाई गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे। ‘महिला अदालत’ में शामिल होने के लिए दिल्ली के कोने-कोने से महिलाएं पहुंची थी। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर तीखे सवाल किए।

केजरीवाल की ‘महिला अदालत’ पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “आपको याद होगा कि जब निर्भया कांड हुआ था, तब आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली में न्याय और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के बड़े-बड़े वादे किए थे। लेकिन, ऐसा लगता है कि महिला सुरक्षा केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए सिर्फ चुनावी नारा ही था। इसके अलावा कुछ नहीं था।”

उन्होंने कहा, ”मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहती हूं कि उनकी मौजूदगी में उनके आवास पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को उनके पीएस पीटते हैं, महिला सांसद के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। लेकिन, केजरीवाल उस पीएस को अपने साथ लेकर घूमते हैं। पंजाब में उस पीएस को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। ‘महिला अदालत’ में उस पार्टी के नेता को बुलाया गया था, जिनके पिता ने बयान दिया था कि लड़के हैं, गलती हो जाती है।”

उन्होंने कहा, ”पंजाब के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि महिलाओं के बैंक खाते में पैसे भेजे जाएंगे। आज तक पंजाब की महिलाओं के बैंक खाते में पैसे नहीं आए। केजरीवाल दिल्ली की महिलाओं को भी धोखा दे रहे हैं। लेकिन, दिल्ली की जनता समझदार है। लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने कहा था कि महिलाओं के बैंक खाते में सितंबर माह से हर महीने हजार रुपये आएंगे। लेकिन, दिसंबर का महीना चल रहा है। एक भी रुपए महिलाओं के बैंक खाते में नहीं आए।”

उन्होंने आगे कहा, ”पंजाब में 2021 में महिलाओं को वादा किया गया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। अगर आप भाजपा शासित प्रदेशों को देखेंगे तो मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा जैसे राज्यों में भाजपा सरकार महिलाओं के लिए ‘लाडली लक्ष्मी योजना’ लाकर उन्हें सशक्त बनाने का काम कर रही है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *