BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 12:04 PM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  2. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  3. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  4. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  5. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  6. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  7. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  8. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  9. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  10. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  11. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  12. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  13. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  14. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  15. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन

केजरीवाल को क्यों लग रहा डर, 1 करोड़ 55 लाख वोटर करेंगे वोट : अलका लांबा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 जनवरी 2025, 11:46 PM IST
केजरीवाल को क्यों लग रहा डर, 1 करोड़ 55 लाख वोटर करेंगे वोट : अलका लांबा
Read Time:2 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने शुक्रवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत की। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक करोड़ 55 लाख वोटर वोट करेंगे। केजरीवाल को इतना डर क्यों लग रहा है। अलका लांबा केजरीवाल के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि नई दिल्ली विधानसभा में साजिश के तहत भाजपा वोट कटवा रही है।

दिल्ली में कांग्रेस के कमजोर होने के केजरीवाल के बयान पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, देखिए हर क्षेत्रीय दल दूसरे क्षेत्रीय दल की जमीन बचाने की मदद कर रहा है। इंडिया ब्लॉक का गठबंधन राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों के लिए हुआ था। दिल्ली में हम लोग आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़े। हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। दिल्ली के लोगों में काफी नाराजगी है। पंजाब में हम लोग अकेले लड़े। सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे। दिल्ली में हम मजबूती के साथ सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और जीतेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस के सांसदों के साथ संसद में विपक्ष के नेता बनकर भाजपा का सामना कर रहे हैं।

केजरीवाल के समर्थन में जो दल दिल्ली आ रहे हैं, दिल्ली की जनता उन्हें देख रही है और समझ रही है। दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि किसे वोट करना है और किसे सत्ता में लाना है।

अलका लांबा कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि कालकाजी विधानसभा की विधायक दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। लेकिन यहां पर पानी की व्यवस्था नहीं है। सड़कें टूटी हैं। यहां पर लोगों का पेंशन नहीं बन रहा है। शराब नीति से यहां पर लोगों ने अपने को खो दिया।

पूर्वांचल वोटरों पर केजरीवाल के बयान पर कांग्रेसी नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी कमजोर हो रही रहै। केजरीवाल को बैसाखी की जरूरत क्यों पड रही है। वोटरों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *