BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 08 मई 2025 08:45 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. एयर स्ट्राइक के बाद LoC पर पाकिस्तान ने की भीषण गोलीबारी
  2. आईपीएल 2025: नजदीकी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया
  3. ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान में दागी मिसाइलें
  4. ब्लैकआउट: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. ‘कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया, देश के हक में है वक्फ संशोधन कानून’, रांची में बोले मौलाना साजिद रशीदी
  7. ऑपरेशन सिंदूर : एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी
  8. घरेलू विमानन कंपनियों की फ्रेश ट्रैवल एडवाइजरी जारी, 10 मई तक कुछ फ्लाइट्स रद्द
  9. राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पीएम मोदी, ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की दी जानकारी
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने यूरोप दौरा किया रद्द
  11. ऑपरेशन सिंदूर : जिस जगह हुई थी कसाब और हेडली की ट्रेनिंग, भारतीय सेना ने उन्हें मिट्टी में मिला दिया
  12. भारत की अंतरिक्ष यात्रा प्रतिस्पर्धा नहीं, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर आधारित : पीएम मोदी
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
  14. ऑपरेशन सिंदूर : पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में सेना की तारीफ की, बताया- ‘गर्व का पल’
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : भारत की एयर स्ट्राइक में मारे गए 70 से अधिक आतंकी

केजरीवाल को पूर्वांचल के लोगों को फर्जी कहने की हिम्मत कैसे हुई : मनोज तिवारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 जनवरी 2025, 12:38 AM IST
केजरीवाल को पूर्वांचल के लोगों को फर्जी कहने की हिम्मत कैसे हुई : मनोज तिवारी
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल को पूर्वांचल के लोगों को फर्जी कहने की हिम्मत कैसे हुई?

केजरीवाल के बयान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल समय-समय पर पूर्वांचल के भाई-बहन का अपमान करते रहते हैं। उनके मन में बिहार-यूपी वालों के लिए नफरत भरी हुई है, आज उन्होंने पूर्वांचल के मतदाताओं को नकली मतदाता बताकर हद कर दी है। केजरीवाल का पूर्वांचल के लोगों को अपमानित करने का पुराना इतिहास रहा है। उन्होंने पूर्वांचल के लोगों को फर्जी कहने की हिम्मत कैसे की। वो बांग्लादेशी रोहिंग्या को फर्जी मतदाता बनाते रहे। उनके सभी वादे फर्जी हैं। पूर्वांचल के लोग मेहनत से आगे बढ़ते हैं।”

मनोज तिवारी ने आगे कहा, “दिल्ली की अर्थव्यवस्था का पहिया बिहार और यूपी वालों की मेहनत से चल रहा है। दिल्ली के जितने भी मतदाता हैं, वो बिहार और उत्तर प्रदेश वालों के अपमान का बदला जरूर लेंगे। दिल्ली सबकी है, किसी की जागीर नहीं है। दिल्ली एक लघु भारत है, वहीं आज केजरीवाल पूर्वांचल के लोगों को नकली मतदाता कह रहे हैं। उनको ऐसा कहने में जरा सा भी संकोच नहीं होता। अच्छा हुआ कि उन्होंने आज अपनी कथनी से अवगत करा दिया।”

भाजपा सांसद ने आगे कहा, “केजरीवाल ने दिल्ली के गरीबों के लिए क्या किया है? उन्होंने बुजुर्गों को दी जाने वाली आयुष्मान योजना को भी रोक दिया है। उनके इस दुस्साहस का जवाब 5 फरवरी को दिल्ली की जनता देगी। उनका जो बयान है कि 500 का टिकट लेकर आते हैं और पांच लाख का इलाज कराकर चले जाते हैं। इस बयान ने पूर्वांचल के लोगों के प्रति उनके नफरत को फिर सबसे सामने लाकर खड़ा कर दिया है।”

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “केजरीवाल का मोह कभी पूर्वांचल के लोगों के लिए नहीं है। वो समय-समय पर उनको अपमानित करते रहते हैं। कोरोना काल की तरह वो आज भी अपनी जिम्मेदारियों से भागना चाहते हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *