BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 11:35 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  2. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  3. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  4. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  5. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  6. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  7. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  8. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  9. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  10. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला
  11. भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
  12. अहमदाबाद में खुद को वक्फ ट्रस्टी बताकर किराया वसूली का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार
  13. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  14. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  15. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’

केजरीवाल को सता रहा तिहाड़ जेल जाने का डर : अभय दुबे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जनवरी 2025, 11:01 PM IST
केजरीवाल को सता रहा तिहाड़ जेल जाने का डर : अभय दुबे
Read Time:3 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और आम आदमी पार्टी को देश की अब तक की सबसे भ्रष्ट पार्टी बताया।

अभय दुबे ने बीएनटी न्यूज़ से कहा, “केजरीवाल एक बार फिर तिहाड़ जेल में जाने से डर रहे हैं। इसलिए वह खुद को ईमानदार दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। शराब घोटाला, अस्पताल घोटाला और भवन निर्माण घोटाला में शामिल रहे केजरीवाल अब हमें ईमानदारी का पाठ पढ़ा रहे हैं। आम आदमी पार्टी आजाद भारत में सबसे भ्रष्ट पार्टी है। इनके मंत्री अभी जमानत पर हैं। चुनाव खत्म होते ही फिर से जेल जाने का नंबर लगेगा।”

कांग्रेस प्रवक्ता आम आदमी पार्टी के उस पोस्टर पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें केजरीवाल को ईमानदार और अन्य दलों के नेताओं को भ्रष्ट बताया गया है।

कांग्रेस द्वारा जारी ऑडियो पर पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि पवन खेड़ा और देवेंद्र यादव ने ऑडियो जारी किया था। अगर जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मांगती है तो बिल्कुल दिया जाएगा।

भाजपा के इस आरोप पर कि कांग्रेस ने चुनाव के बीच में हथियार डाल दिए हैं, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 27 जनवरी के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व चुनाव में प्रचार करता दिखाई देगा।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते कई कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि राहुल गांधी अब स्वस्थ हैं और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 29 जनवरी को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। इसके बाद 8 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *