BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 05:52 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दोषी सांसदों पर आजीवन प्रतिबंध लगाना सही नहीं’ केंद्र सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
  2. किसान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, चार राज्यों को मिले नए अध्यक्ष
  3. कोयंबटूर : ‘स्वयं को बदलने से शुरू होता है दुनिया बदलने का रास्ता’, ईशा फाउंडेशन के कार्यक्रम में बोले अमित शाह
  4. बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा के सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
  5. बागेश्वर धाम विवाह समारोह के जोड़े को 51 हजार मिलेंगे : मोहन यादव
  6. आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 7 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
  7. ‘पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर’, हेल्थ को लेकर आया अपडेट
  8. ‘एक देश-एक चुनाव’ पर जेपीसी की तीसरी बैठक में प्रियंका गांधी ने पूछा, ‘पर्याप्त ईवीएम हैं?’
  9. भविष्य की नई यात्रा पर निकल रहा पूर्वोत्तर भारत : पीएम मोदी
  10. जानिए, दिल्ली शराब घोटाले पर कैग रिपोर्ट में हुए क्या-क्या खुलासे
  11. 1984 सिख विरोधी दंगा : दिल्ली की अदालत ने सज्जन कुमार को सुनाई उम्र कैद की सजा
  12. दिल्ली : शराब नीति बदलने से हुआ 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान, कैग रिपोर्ट में खुलासा
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शराब नीति पर कैग की रिपोर्ट प्रस्तुत की
  14. एडवांटेज असम 2.0 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- भारत के 140 करोड़ लोगों पर दुनिया को भरोसा
  15. बिना मंजूरी के लिए गए फैसले, खामियों को लेकर जिम्मेदारी तय करना जरूरी : केजरीवाल की शराब नीति पर कैग

‘कोई विषय नहीं हटाया गया है’, पंजाबी भाषा के बारे में आरोप पर सीबीएसई का स्पष्टीकरण

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 9:56 PM IST
‘कोई विषय नहीं हटाया गया है’, पंजाबी भाषा के बारे में आरोप पर सीबीएसई का स्पष्टीकरण
Read Time:3 Minute, 18 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पर आरोप लगाए गए थे कि उसने 10वीं कक्षा के लिए क्षेत्रीय भाषा के विषयों की सूची से पंजाबी को हटा दिया है। इस विवाद पर बोर्ड ने बुधवार को सफाई दी कि कोई भी विषय हटाया नहीं गया है। पंजाबी समेत अन्य सभी विषय पहले की तरह बने रहेंगे।

सीबीएसई ने 2026 से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित करने का मसौदा तैयार किया है। इस मसौदे को बोर्ड ने 25 फरवरी को फीडबैक के लिए सार्वजनिक किया है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने इसको लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड द्वारा जारी ड्राफ्ट में पंजाबी भाषा नहीं है।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि बोर्ड के वर्तमान विषयों की सूची में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। अभी उपलब्ध कराए जा रहे सभी विषय पूर्व की भांति जारी रहेंगे। ये विषय बोर्ड के दोनों चरणों की परीक्षा में रहेंगे। इस संबंध में ड्राफ्ट में दी गई सूची केवल सांकेतिक है।

सीबीएसई ने मंगलवार शाम को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का मसौदा जारी किया था। नई परीक्षा प्रणाली का मसौदा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर समीक्षा के लिए उपलब्ध है। स्कूल, शिक्षक, अभिभावक, छात्र और आम जनता सहित सभी हितधारक प्रस्तावित नीति पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

सीबीएसई का कहना है कि व्यापक चर्चा के बाद मसौदा नीति विकसित की गई है और इसे वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। हितधारक 9 मार्च 2025 तक ड्राफ्ट नीति पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं। प्रतिक्रियाओं की समीक्षा के बाद नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

नए प्रस्ताव के मुताबिक, हर साल पहली बार 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी के बाद पहले मंगलवार से शुरू होंगी और परीक्षाएं 6 मार्च तक पूरी कर ली जाएंगी। बोर्ड परीक्षा का दूसरा चरण 5 मई से 20 मई तक आयोजित किया जाएगा। नई प्रणाली का लाभ यह होगा कि छात्र अपनी इच्छानुसार दूसरी बार की परीक्षा में भी शामिल हो सकेंगे। हालांकि, यदि वे केवल एक बार ही परीक्षा देना चाहें तो यह विकल्प भी चुन सकते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *