BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 06:54 AM
  • 33.06°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

कौसर जहां की इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 मार्च 2025, 12:02 AM IST
कौसर जहां की इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
Read Time:2 Minute, 58 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। इस्लामिक सेंटर में शनिवार को दिल्ली स्टेट हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और अन्य भाजपा नेता शामिल हुए।

मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हम अपने मित्र के घर आए हैं, और यह वास्तव में बहुत शांतिपूर्ण और सुखद लगता है। देश को सामाजिक सद्भाव और समृद्धि के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस देश में सभी के लिए जगह है। भारत एक बहुत बड़ा लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र में हम सभी को प्यार के साथ आगे बढ़ना है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि रमजान का पाक महीना चल रहा है। जगह-जगह पर इफ्तार पार्टी का आयोजन होता है। दिल्ली स्टेट हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां और उनकी टीम ने इफ्तार की बहुत अच्छी व्यवस्था की। यहां आकर बहुत अच्छा लगा है। कल शांतिपूर्ण तरीके से होली हुई। सभी लोग मिलजुलकर रहेंगे और कार्य करेंगे। हज कमेटी के द्वारा भी बहुत अच्छा कार्य हो रहा है।

इफ्तार पार्टी में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह खुशी का अवसर है कि दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने यहां इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है, और मुझे भी इसमें शामिल होने का अवसर मिला।

कौसर जहां ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि आज होली के ठीक बाद मैंने यह इफ्तार पार्टी आयोजित की। इसमें बड़ी संख्या में लोगों का शामिल होना और मुख्यमंत्री की मौजूदगी इस बात का प्रतीक है कि हमारा देश प्रेम और सद्भाव के खूबसूरत धागों से बंधा हुआ है। रमजान का पाक महीना चल रहा है। 15 दिन बाद ईद है, मेरी ओर से सभी को ईद की मुबारकबाद भी है। मैं चाहती हूं कि जिस तरह से हिन्दू-मुसलमान भाईयों ने शुक्रवार को होली और जुमे की नमाज के दौरान भाईचारा दिखाया है। यह आगे भी जारी रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *