BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 23 अप्रैल 2025 08:16 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम हमला : जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार ने कहा, ‘हिंदुस्तान को कमजोर करना चाहते हैं कुछ लोग’
  2. खड़गे की बक्सर सभा पर जेडीयू नेता केसी त्यागी बोले, ‘खुद को जिंदा करने की कोशिश’
  3. पहलगाम आतंकी हमले में 16 की मौत, गृह मंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा समीक्षा बैठक
  4. अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, ‘एक फेज में चुनाव तक नहीं करा पाते’
  5. राजनाथ सिंह, खड़गे समेत तमाम नेताओं ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा- ‘कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय’
  6. निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी के एक-एक दावे का तथ्यों के साथ किया खंडन
  7. पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग से मुझे ईर्ष्या होती है : अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस
  8. मल्लिकार्जुन खड़गे को बिहार में कोई नहीं जानता है : गोपाल मंडल
  9. पश्चिम बंगाल में हिन्दू डरे हुए हैं, उनको वोट तक नहीं डालने देते : गिरिराज सिंह
  10. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  11. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  12. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  13. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  14. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  15. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप

गुजरात निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जेपी नड्डा ने दी बधाई

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 फ़रवरी 2025, 9:48 PM IST
गुजरात निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जेपी नड्डा ने दी बधाई
Read Time:4 Minute, 17 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। गुजरात में हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 नगर पालिकाओं में से 60 में पूर्ण बहुमत हासिल किया है। भाजपा के इस अभूतपूर्व प्रदर्शन के बाद भगवा खेमे में जश्न का माहौल है।

इस चुनाव में कांग्रेस को केवल एक नगरपालिका पर जीत मिली है, जबकि समाजवादी पार्टी ने दो नगरपालिकाओं पर कब्जा किया है। चुनाव परिणामों में तीन नगरपालिकाओं में टाई की स्थिति बनी रही। वहीं, एक नगरपालिका में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की, जबकि एक अन्य नगरपालिका में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हो पाया।

भाजपा की इस जीत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गुजरात के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गुजरात नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर मुख्यमंत्री भूपेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल और गुजरात भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं। यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में क्रियान्वित हो रही समावेशी, विकासोन्मुखी एवं कल्याणकारी नीतियों पर जनता जनार्दन के अटूट विश्वास का प्रतीक है।”

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक्स पर लिखा, “गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के लिए सभी विजयी उम्मीदवारों, पार्टी के देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हार्दिक बधाई और राज्य के नागरिकों को बहुत-बहुत धन्यवाद। भाजपा भारतीय परंपरा के शाश्वत मूल्यों को बरकरार रखते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए खड़ी है। भाजपा खोखले वादों की नहीं, ठोस विकास की राजनीति की पक्षधर है।”

उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत ने वैश्विक स्तर पर विकास किया है और दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। गुजरात में भी पिछले ढाई दशकों से सुख, शांति, समृद्धि और राजनीतिक स्थिरता का अभूतपूर्व माहौल बना है। गुजरात के नागरिकों को हमेशा भाजपा की विकास प्रवृत्ति पर अटूट विश्वास रहा है। सभी के संयुक्त प्रयास से प्रदेश भाजपा राज्य स्तर से लेकर ग्रामीण स्तर तक जनता के कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल के नेतृत्व में राष्ट्रसेवा हेतु प्रतिबद्ध भाजपा परिवार को हार्दिक बधाई।”

नगर निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात भाजपा मुख्यालय कमलम में भव्य जश्न का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल समेत तमाम पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *