BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 13 अप्रैल 2025 07:12 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  2. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  3. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  4. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  5. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  6. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  7. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर
  8. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  9. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  10. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  11. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  12. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  13. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  14. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  15. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत

घोंडा विधानसभा में सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगी भाजपा : अजय महावर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 दिसंबर 2024, 6:19 PM IST
घोंडा विधानसभा में सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगी भाजपा : अजय महावर
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा विधानसभा के अंतर्गत यमुना विहार के भगवान परशुराम धर्मशाला में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान घोंडा विधानसभा से भाजपा विधायक अजय महावर ने कहा, भाजपा इस विधानसभा से सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगी।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा विधानसभा से भाजपा विधायक अजय महावर ने बीएनटी न्यूज़ को बताया कि रविवार को घोंडा विधानसभा का त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन हुआ। आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं की 100 प्रतिशत उपस्थिति रही। केंद्र सरकार के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शाम‍िल हुए। हर मुद्दे पर कार्यकर्ताओं से बातचीत हुई।

अजय महावर ने बताया, “जब मैं पिछली बार चुनाव लड़ा था, 28,370 वोटों की लीड ली थी, जो 1993 से अब तक की सबसे बड़ी लीड थी। उसके बाद लोकसभा चुनाव में सभी ने देखा कि 70.65 प्रतिशत वोट लेकर घोंडा विधानसभा दिल्ली में जीत दर्ज की। ऐसे में मुझे उम्मीद है कि इस बार भी भारतीय जनता पार्टी घोंडा विधानसभा से सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगी।”

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली की महिलाओं 2,100 रुपये देने के लिए रजिस्ट्रेशन करने के सवाल पर अजय महावर ने कहा, “ऐसा वादा उन्होंने पंजाब में किया है। 10 सालों से वे इसको दिल्ली में क्यों नहीं लाए? बजट में प्रावधान होने बाद भी उन्‍होंने इसको नहीं दिया। ऐसे में ये सिर्फ उनका चुनावी शिगूफा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इसको पांच प्रदेशों में लागू किया है और दिल्ली में भी एक बेहतरीन योजना लाने वाली है।”

भाजपा विधायक ने कहा, “आम आदमी पार्टी की क्रेडिबिलिटी तब बनती, जब वो पंजाब में इसको लागू करते। वहां पर ‘आप’ सरकार बने 30 महीने हो गए, लेकिन लोगों के खातों में एक बार भी पैसा नहीं आया। वहीं, भाजपा अपने पांचों प्रदेश में चाहे वो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा या महाराष्ट्र हो, सभी जगह योजनाओं का लाभ लोगों को दे रही है। भाजपा की गारंटी, मोदी की गारंटी है और पूरी दुनिया इस पर भरोसा करती है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *