BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 12:27 AM
  • 16.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

चरखी दादरी की बहू रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, ससुराल में जश्न का माहौल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 12:01 AM IST
चरखी दादरी की बहू रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, ससुराल में जश्न का माहौल
Read Time:2 Minute, 37 Second

बीएनटी न्यूज़

चरखी दादरी। हरियाणा के चरखी दादरी के कस्बा बौंद कलां की बहू रेखा गुप्ता अब दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं। इस पर उनके ससुराल में जश्न का माहौल है। परिवार के लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं।

दरअसल, रेखा गुप्ता के पति के परदादा साधू राम सहित परिवार के अन्य लोग करीब 70 साल पहले बौंद कलां छोड़कर कारोबार के चलते दिल्ली में शिफ्ट हो गए थे, लेकिन परिवार के सदस्यों का गांव में आना-जाना लगा रहा। हालांकि, अब रेखा गुप्ता के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके रिश्तेदार बहू को सम्मानित करेंगे। इसके लिए बकायदा गांव में ही एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

रेखा गुप्ता के देवर हंसराज सेठ ने कहा कि रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने से परिवार के सभी लोग खुश हैं। परिवार के सदस्य जल्द ही उनसे मुलाकात करने के लिए दिल्ली भी जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में दिल्ली का चौतरफा विकास होगा।

परिजन श्योराज सिंह ने बताया कि गांव के सभी लोग रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने से खुश हैं। हमें उम्मीद है कि वह अच्छा काम करेंगी।

रेखा गुप्ता ने गुरुवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें रामलीला मैदान में उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मंच पर मौजूद रहे।

दिल्ली सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में गुरुवार को सीएम रेखा गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि जो मिशन ‘विकसित दिल्ली’ का है, उसे पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा। एक भी दिन व्यर्थ नहीं होगा। एक-एक वादे पूरे किए जाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *