BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 13 मार्च 2025 03:04 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  2. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  3. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
  4. दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
  5. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
  6. फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  7. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’
  8. बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच टकराव
  9. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  10. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  11. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  12. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी
  13. कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित
  14. जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला, हड़कंप मचा
  15. संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश

जिन्हें होली से दिक्कत, वो सावधानी बरतें : कुलजीत चहल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 मार्च 2025, 12:05 AM IST
जिन्हें होली से दिक्कत, वो सावधानी बरतें : कुलजीत चहल
Read Time:2 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। होली के दिन जुमे की नमाज को लेकर यूपी के मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने विवादित बयान दिया है। यूपी के मंत्री के बयान पर एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने प्रतिक्रिया दी है।

बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि देखिए यह नया भारत है, विकसित भारत है। सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के साथ हम चलते हैं। होली-दीपावली ऐसा त्योहार है, जिसे सब मिलकर मनाते हैं। अगर किसी व्यक्ति को कोई समस्या है, तो उसे अपने हिसाब से सावधानी बरतनी चाहिए। होली साल में एक बार ही आती है और यह रंगों का त्योहार है, जो सभी को खुशियां देता है। लोग इसे बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाते हैं। एनडीएमसी भी होली के त्योहार को लेकर विशेष गतिविधियों के साथ आपके सामने आएगी।

दिल्ली में जलभराव और पानी की आपूर्ति को लेकर एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि एमसीडी और यहां तक ​​कि जल बोर्ड के अंतर्गत आने वाले नालों की कई वर्षों से सफाई नहीं की गई थी। अब हम एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं। एनडीएमसी के लिए हमने समर एक्शन प्लान बनाया है। एनडीएमसी के सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई की जा रही है। वर्षा जल संचयन के माध्यम से भूजल स्तर को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करके जलभराव को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली में 34 कलस्टर हैं। हम लोग यहां पर जल पहुंचाने के लिए 9 हजार से ज्यादा कनेक्शन देने वाले हैं। पानी लीकेज समस्या का भी समाधान करने का काम कर रहे हैं। टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। अगर किसी को लगता है कि कहीं पर पानी की दिक्कत है तो वह इस पर सूचना दें। तुरंत प्रभाव से पानी की समस्या को दूर की जाएगी।

तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदलने के मुद्दे पर कुलजीत चहल ने कहा कि इस तरह के जब फैसले लिए जाते हैं तो जरूर आपके सामने लाए जाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *