BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 19 अप्रैल 2025 04:41 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  2. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  3. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  4. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  5. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  6. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  7. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  8. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  9. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  10. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  11. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  12. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  13. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  14. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  15. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख

जो बाबा साहेब से करे प्यार, वो भाजपा से करे इनकार : अरविंद केजरीवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 दिसंबर 2024, 10:25 PM IST
जो बाबा साहेब से करे प्यार, वो भाजपा से करे इनकार : अरविंद केजरीवाल
Read Time:3 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मंदिर मार्ग स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किया है। जो बाबा साहेब से करे प्यार, वो भाजपा से करे इनकार। मैं बाबा साहेब को अपना आदर्श मानता हूं और उनका अपमान करने वाली भाजपा का हर स्तर पर विरोध करुंगा। बाबा साहेब हमारे लिए भगवान हैं। हम उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब यह चुनने का वक्त आ गया है कि बाबा साहेब से प्यार करने वाला भाजपा से प्यार नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि संसद इस देश की सबसे बड़ी पंचायत है। जहां पूरे देश के लोग जाकर बैठते हैं और देश की समस्याओं पर चर्चा करते हैं। मंगलवार की शाम संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर पर एक बयान दिया। यह अपने आप में बहुत पीड़ादायक था।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं अपने आपको बाबा साहेब का केवल प्रशंसक ही नहीं, उनका भक्त भी हूं। मैंने पहले भी उनके बारे में बहुत पढ़ा। लेकिन, जब मैं जेल गया तो मैंने उनकी जीवनी कई बार पढ़ी। उनकी जीवनी पढ़ने से बहुत प्रेरणा मिलती है। उन्होंने जितना संघर्ष किया है, ऐसे बहुत कम लोग हैं। एक मामूली सा आदमी संघर्ष करके इतनी ऊंचाईयों पर पहुंच गया कि अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने उन्हें पूरी सदी का सबसे बड़ा विद्वान घोषित किया है। उन्होंने पूरी दुनिया में नाम रोशन किया है। ऐसे व्यक्ति का इन लोगों ने अपमान किया।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में हम लोग दो महानुभावों बाबा साहेब और भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। ऐसा नहीं है कि हम दूसरों को आदर्श नहीं मानते हैं। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस जैसे बहुत सारे स्वतंत्रता सेनानी हैं, उन सबको भी हम आदर्श मानते हैं। लेकिन, हम बाबा साहेब और भगत सिंह को सबसे ज्यादा आदर्श मानते हैं। हमारी दिल्ली और पंजाब सरकार ने आदेश पारित कर दिया है कि हर दफ्तर के अंदर इन दोनों की तस्वीर लगाई जाएगी। केंद्र सरकार के किसी भी दफ्तर में जाओ तो वहां पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की तस्वीर मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार के दफ्तर में अरविंद केजरीवाल या आतिशी की तस्वीर नहीं मिलेगी। वहां पर बाबा साहेब और भगत सिंह की तस्वीर मिलेगी। मैं जिस घर में रहता हूं, वहां पर भी बाबा साहेब की तस्वीर लगी है। हम उन्हें इतना मानते हैं। दिल्ली सरकार के सारे स्कूलों के अंदर हमने बाबा साहेब की जीवनी पढ़ानी शुरू की है, ताकि हर बच्चे को उनके जीवन से प्रेरणा मिल सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *