BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 08 जून 2025 12:11 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  2. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  3. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  4. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल
  5. मीठी नदी घोटाला : डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
  6. ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
  7. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपी उद्धव और राज ठाकरे की तस्वीर, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज
  8. ईद-अल-अजहा आज : देश भर की मस्जिदों में अदा की जा रही नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
  9. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  10. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  11. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  12. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
  13. बकरीद को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, प्रतिबंधित कुर्बानी और सोशल मीडिया पर सख्त नजर
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
  15. जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से गदगद स्थानीय बाशिंदे, बोले – ‘मोदी है, तो मुमकिन है’

झारखंड में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष चुनेगी भाजपा, मरांडी का नाम चर्चा में

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 फ़रवरी 2020, 9:32 AM IST
झारखंड में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष चुनेगी भाजपा, मरांडी का नाम चर्चा में
Read Time:3 Minute, 15 Second

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)| झारखंड में झामुमो गठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार बनने के डेढ़ महीने बाद भाजपा अपना विधायक दल का नेता चुनने जा रही है। 24 फरवरी को रांची में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बैठक होगी।

दिल्ली से राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पी.मुरलीधर राव इस बैठक में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। जो विधायक दल का नेता बनेगा वहीं नेता प्रतिपक्ष भी होगा।

14 साल बाद भाजपा में घरवापसी करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नाम तो बाबूलाल मरांडी का ही आगे चल रहा है, मगर जो भी बनेगा मर्जी उन्हीं की चलेगी, क्योंकि गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई मीटिंग के बाद ही वह पार्टी में लौटे हैं।

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में झटका खाने वाली भाजपा अब दिग्गज आदिवासी चेहरे बाबूलाल मरांडी के निर्देशन में ही राज्य की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहती है।

झारखंड में 29 दिसंबर को हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद से भाजपा ने विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं किया था। मगर 17 फरवरी को जैसे ही बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा का भाजपा में विलय किया। उसके अगले दिन ही राष्ट्रीय मुख्यालय से राष्ट्रीय महासचिव पी. मुरलीधर राव को विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक बना दिया गया। इससे संकेत मिले कि भाजपा ने बाबूलाल मरांडी के इंतजार में विधायक दल के नेता का चुनाव टाल रखा था।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस से कहा, “नेता प्रतिपक्ष के तौर पर बाबूलाल मरांडी के नाम पर मुहर लगने की उम्मीद है। यह भी हो सकता है कि किसी अन्य नेता को यह जिम्मेदारी देकर एक रणनीति के तहत बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष या फिर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जा सकता है।”

24 फरवरी को दोपहर 12 बजे से रांची प्रदेश कार्यालय पर भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें भाजपा के सभी 26 विधायक शामिल होंगे। विधायक दल का नेता चुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावेदार चेहरों के नाम पर भी चर्चा होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *