BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 09:15 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  2. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  3. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  4. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  5. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  6. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  7. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  8. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  9. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  10. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  11. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  12. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल
  13. ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का संभाला पद
  14. दिल्ली : रवि नेगी का सिसोदिया पर बड़ा आरोप, ‘कार्यालय से कई सरकारी सामान गायब’
  15. रणनीतिक साझेदारी में बदले भारत-कतर संबंध, दोनों पक्षों के बीच अहम समझौता

‘ट्रिपल इंजन की सरकार’ में तेजी से होंगे काम : पार्षद धर्मवीर सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 फ़रवरी 2025, 1:19 PM IST
‘ट्रिपल इंजन की सरकार’ में तेजी से होंगे काम : पार्षद धर्मवीर सिंह
Read Time:2 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार के बाद अब उनके पार्षद भी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। शनिवार को आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद भाजपा में शामिल हुए। भाजपा का दावा है कि आने वाले दिनों में ‘आप’ के कई पार्षद भाजपा ज्वाइन करेंगे और दिल्ली को बेहतर बनाने में योगदान देंगे।

भाजपा में शामिल हुए ‘आप’ के पार्षद धर्मवीर सिंह ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा, “मैंने आम आदमी पार्टी इसलिए छोड़ी क्योंकि काम की गति आगे नहीं बढ़ रही थी। सब कुछ रुका हुआ था और जिन उम्मीदों के साथ लोगों ने मुझे भेजा था, वे पूरी नहीं हो रही थीं।” उन्होंने कहा कि यहां पर भाजपा के विधायक हैं, सांसद भी भाजपा के हैं, मैं भी भाजपा में आ गया हूं तो दिल्ली में ‘ट्रिपल इंजन’ की तरह हम काम करेंगे।

बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। मीडिया से उन्होंने कहा, “मुझसे आप के कई नेता मुलाकात करके गए हैं। वे भी जल्द ही भाजपा का दामन थामेंगे। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने की दिशा में काम कर रहे हैं।”

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आज आम आदमी पार्टी (आप) के तीन निगम पार्षद – एंड्रयूज गंज से अनीता बसोया (वार्ड 145), हरिनगर से निखिल चपराना (वार्ड 183) और आर.के. पुरम से धर्मवीर सिंह (वार्ड 152) – भाजपा परिवार में शामिल हुए। सभी का भाजपा परिवार में स्वागत व अभिनंदन। जनता भ्रम और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और अब भाजपा में विश्वास जता रही है; जो भी दिल्ली को विकसित राजधानी बनते देखना चाहता है, वह भाजपा के साथ आ रहा है। हमारा संकल्प है कि रुके हुए विकास कार्यों को पूरा कर दिल्ली को एक ‘आदर्श राजधानी’ बनाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *