BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 10:29 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  2. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  5. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  6. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  7. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  8. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  9. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  10. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  11. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  12. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  13. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  14. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  15. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी

दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 अप्रैल 2025, 12:31 AM IST
दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
Read Time:2 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आप इस बार मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी। इस फैसले पर कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आप पर मैदान छोड़कर भागने का आरोप लगाया है।

देवेंद्र यादव ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने आप को मजबूत सरकार बनाने का मौका दिया। आप पिछले 11 साल से दिल्ली की सत्ता में हैं और तीन साल से एमसीडी में बहुमत के साथ मौजूद हैं। लेकिन आप अपनी विफलताओं और डर के कारण इस चुनाव से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि आप के अंदर आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह खत्म हो चुका है और तानाशाही के चलते पार्टी डर के माहौल में है। यादव ने आप पर आरोप लगाया कि जब दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की जरूरत थी, तब आप मैदान छोड़कर भाग रही है।

कांग्रेस ने इस चुनाव में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। यादव ने बताया कि पार्टी ने मनदीप शौकीन को मेयर और ओखला से पार्षद रहीं अरीबा खान को डिप्टी मेयर के लिए उम्मीदवार बनाया है। दोनों ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। यादव ने दिल्ली की जनता से अपील की कि वे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और कांग्रेस को वोट देकर दिल्ली को बेहतर बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक स्वच्छ और बेहतर दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

आप के इस फैसले ने दिल्ली की सियासत में नया मोड़ ला दिया है। जहां एक तरफ आप ने मेयर चुनाव से दूरी बनाकर अपनी रणनीति बदली है, वहीं कांग्रेस इसे आप की कमजोरी के तौर पर पेश कर रही है। दिल्ली की जनता अब इस चुनाव में कांग्रेस और अन्य दलों के प्रदर्शन पर नजर रखेगी, जो एमसीडी के भविष्य को तय करेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *