BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 04 मार्च 2025 03:45 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्वास्थ्य के नाम पर ‘आप’ सरकार में हुआ भ्रष्टाचार: रेखा गुप्ता
  2. किसानों के साथ सीएम मान की बातचीत विफल
  3. राहुल गांधी ने मंत्री वीरेंद्र कुमार को लिखा पत्र, पूछा-एनसीएससी और एनसीबीसी में पद खाली क्यों?
  4. मथुरा : होली में मुस्लिमों की एंट्री बैन की जाए : राजू दास
  5. कांग्रेस प्रवक्ता के रोहित शर्मा के बॉडी शेमिंग करने पर भड़के राजनेता, पार्टी से एक्शन की मांग
  6. जम्मू-कश्मीर : बजट सत्र पर कांग्रेस नेता तारिक हमीद ने कहा,’बहाल हो रहा है लोकतंत्र’
  7. ‘औरंगजेब’ के कार्यकाल में भारत था सोने की चिड़िया : अबू आजमी
  8. बिहार बजट पर चुनावी साल की ‘छाया’, महिलाओं और किसानों पर भी विशेष फोकस
  9. बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला
  10. भारत ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ की ओर अपनी यात्रा में सीख को साझा करने काे इच्छुक : पीएम मोदी
  11. झारखंड सरकार ने 1.45 लाख करोड़ का बजट किया पेश, केंद्र से बकाया 1.36 लाख करोड़ की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई का ऐलान
  12. कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद के रोहित शर्मा पर टिप्पणी से विवाद, नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  13. दिल्ली का बजट जनता के सुझावों पर आधारित होगा : सीएम रेखा गुप्ता
  14. पीएम मोदी ने गिर में सफारी का लिया आनंद, शेरों के बीच मनाया ‘विश्व वन्यजीव दिवस’
  15. मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया, बोलीं- जीते जी कोई नहीं बनेगा बसपा का उत्तराधिकारी

दिल्ली का बजट जनता के सुझावों पर आधारित होगा : सीएम रेखा गुप्ता

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 मार्च 2025, 10:34 PM IST
दिल्ली का बजट जनता के सुझावों पर आधारित होगा : सीएम रेखा गुप्ता
Read Time:3 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार 24 से 26 मार्च के बीच बजट पेश करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दावा किया कि आगामी बजट “विकसित दिल्ली बजट” को जनता के सुझावों के आधार पर तैयार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने एक प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी और कहा कि यह बजट दिल्ली के विकास को तेज गति से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली की जनता ने उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत में जीत दिलाई है और अब उनकी सरकार का उद्देश्य जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना है। सरकार का ध्यान दिल्ली के हर वर्ग के विकास, उन्नति और कल्याण पर है। इस बजट में विशेष रूप से महिलाओं की आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, प्रदूषण नियंत्रण, सार्वजनिक परिवहन का सुधार, नौकरियों का सृजन, शिक्षा की बेहतर व्यवस्था, गरीबों के लिए सस्ता और पौष्टिक भोजन, नागरिकों के कल्याण और यमुना नदी की सफाई पर ध्यान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली का यह बजट जनता का बजट हो। इसमें जनता की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने विशेष कदम उठाए हैं। इस प्रक्रिया के तहत दिल्ली सरकार ने एक वेबसाइट और ईमेल आईडी जारी की है, ताकि दिल्ली के नागरिक अपने सुझाव दे सकें। इसके अलावा, दिल्ली सरकार ने विभिन्न समूहों से सुझाव लेने के लिए बैठक आयोजित की हैं। 5 मार्च को महिला संगठनों से संवाद किया जाएगा, जबकि 5 मार्च शाम को शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। 6 मार्च को व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों से सुझाव लिए जाएंगे। इसके अलावा, दिल्ली के अन्य वर्गों जैसे किसान, युवा, और अनधिकृत कॉलोनी के लोग भी अपने सुझाव दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सभी मंत्रिमंडल सदस्य और विधायक जनता के बीच जाएंगे और उनके सुझावों को सुनेंगे। इस प्रक्रिया के दौरान, सरकार का उद्देश्य यह है कि दिल्ली का बजट पूरी तरह से जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली विकास के नए दौर में कदम रखेगा और इस बार दिल्लीवासियों को उनके विकास कार्यों का वास्तविक रूप दिखाई देगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *