BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 04:31 PM
  • 40.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सात दिन का समय, डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रहेगी रोक
  2. राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण
  3. बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से चरमराया, राष्ट्रपति शासन लागू हो: जगदंबिका पाल
  4. हरियाणा लैंड स्कैम मामला: रॉबर्ट वाड्रा से आज फिर ईडी की पूछताछ, कहा- जितने दिन भी बुलाएं हम जाएंगे, केंद्र पर साधा निशाना
  5. देश से 31 मार्च 2026 तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद: अमित शाह
  6. दिल्ली में हर 70 पार बुजुर्ग को मिलेगा ‘आयुष्मान कार्ड’,अप्रैल के अंत तक लागू होगी योजना
  7. दिल्ली ने राजस्थान को सुपर ओवर में दी मात
  8. पटना में होगी महागठबंधन की बैठक, सभी घटक दल रखेंगे अपनी बात : तेजस्वी यादव
  9. क्या है वो नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें सोनिया-राहुल को हो सकती है जेल
  10. जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के अगले सीजेआई, कानून मंत्रालय को भेजा गया नाम
  11. वक्फ परिषद के गठन में हिंदू सदस्यों की भूमिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा, गुरुवार को फिर सुनवाई
  12. वक्फ पर सर्वोच्च न्यायालय में बहस, सीजेआई बोले- आर्टिकल 26 धर्मनिरपेक्ष, यह सभी पर लागू
  13. नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा सरकार 5 साल से माहौल बना रही है : जीतू पटवारी
  14. मुर्शिदाबाद हिंसा पर टीएमसी विधायक ने मांगी माफी, कहा- जो हुआ वो दुखद
  15. मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में घटनाएं हुई, लेकिन तोड़ मरोड़कर किया गया पेश : सीएम ममता बनर्जी

दिल्ली की जनता अब जेल वाली नहीं, विकास वाली सरकार चाहती है: अनुराग ठाकुर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 दिसंबर 2024, 4:30 PM IST
दिल्ली की जनता अब जेल वाली नहीं, विकास वाली सरकार चाहती है: अनुराग ठाकुर
Read Time:2 Minute, 55 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलावर को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी (आप) के 10 सालों के राज में दिल्ली पूरी तरह बेहाल हो गई है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि आम आदमी पार्टी के 10 सालों के राज में दिल्ली पूरी तरह बेहाल हो गई है। अरविंद केजरीवाल के राज में दिल्ली में इनके विधायक और माफिया मालामाल हुए हैं। आम आदमी पार्टी का शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली सब मॉडल फेल है। बस शीश महल ही इनके बेशर्मी की एक जीवंत तस्वीर है।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को दस साल हो गए। किसी महिला के खाते में 2100 रुपये नहीं गए। चुनाव आते हैं वे अगला वादा कर देते हैं। जब पिछले वादों पर लोग रिपोर्ट कार्ड मांगेंगे तो उनके पास जवाब नहीं है। यमुना जी साफ नहीं हो पाईं। घर-घर जल नहीं पहुंच पाया। लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पाईं। केवल भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार नजर आया।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की ऐसी पहली सरकार होगी, जिनके सबसे ज्यादा मंत्री जेल में थे। डिप्टी सीएम और सीएम भी जेल गए थे। अरविंद केजरीवाल जेल में रहते हुए सरकार चला रहे थे। दिल्ली की जनता अब जेल वाली सरकार नहीं, विकास वाली सरकार चाहती है। विकास का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दस साल पहले कहा था कि मैं झीलों की नगरी बना दूंगा, झीलें ही झीलें बनाऊंगा। इस बार दिल्ली का बारिश में क्या हाल हुआ ये सबने देखा है। बारिश में जो बच्चों की मौत हुई ये बड़ा कलंक है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज दिल्ली विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत मालवीय नगर में त्रिदेव सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने के संकल्प को दोहराया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *