BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 02:01 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  2. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  3. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  4. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  5. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  6. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  7. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख
  8. मोदी मैजिक : यूं ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी हैं दमदार, हर किरदार में लगते हैं शानदार
  9. ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में वित्तीय अनियमितता को लेकर सरदार पटेल ने भी दी थी पंडित नेहरू को चेतावनी, जताई थी कई आशंकाएं
  10. उपराष्ट्रपति ने न्यायपालिका की भूमिका पर उठाए सवाल, ‘राष्ट्रपति को निर्देश देना असंवैधानिक’
  11. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सात दिन का समय, डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रहेगी रोक
  12. राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण
  13. बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से चरमराया, राष्ट्रपति शासन लागू हो: जगदंबिका पाल
  14. हरियाणा लैंड स्कैम मामला: रॉबर्ट वाड्रा से आज फिर ईडी की पूछताछ, कहा- जितने दिन भी बुलाएं हम जाएंगे, केंद्र पर साधा निशाना
  15. देश से 31 मार्च 2026 तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद: अमित शाह

दिल्ली की जनता समय आने पर भाजपा को देगी जवाब : आप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 अप्रैल 2025, 5:58 PM IST
दिल्ली की जनता समय आने पर भाजपा को देगी जवाब : आप
Read Time:3 Minute, 30 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रोहिंग्या के मुद्दे पर वह दोहरा रवैया अपना रही है। पार्टी के नेता और विधायक संजीव झा ने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद, जिन रोहिंग्याओं को भगाने का वादा किया गया था, अब उन्हीं को बसाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि करावल नगर विधानसभा क्षेत्र के खजूरी खास में स्थित दो सरकारी स्कूलों में रोहिंग्या समुदाय के 19 बच्चों को दाखिला दिया गया है। इन स्कूलों में से एक सर्वोदय बाल विद्यालय है, जिसमें 10 बच्चों को एडमिशन मिला है, जबकि एसकेवी स्कूल में 9 बच्चों को दाखिला दिया गया है। यह क्षेत्र भाजपा नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के विधानसभा क्षेत्र में आता है। चुनावों के दौरान भाजपा के बड़े नेताओं ने मंचों से ऐलान किया था कि रोहिंग्याओं को दिल्ली से बाहर निकाला जाएगा, लेकिन अब उन्हीं को संरक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा जानबूझकर रोहिंग्याओं को दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में बसा रही है, ताकि चुनावों में उन्हें मुद्दा बनाकर राजनीतिक लाभ उठाया जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी रोहिंग्या बच्चे का स्कूल में दाखिला पात्रता की जांच के बाद ही दिया जाए। ऐसे में अगर इन बच्चों को सरकारी स्कूलों में एडमिशन मिला है तो इसका अर्थ है कि भाजपा सरकार ने इन्हें पात्र मान लिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सुप्रीम कोर्ट का हवाला अपने अनुसार देती है, लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को पूरी शक्तियां देने की बात कही थी, तब उसे नजरअंदाज कर दिया गया। रोहिंग्या भारत की सीमा पार करके दिल्ली तक कैसे पहुंच जाते हैं? क्या सरकार की कोई भूमिका नहीं है? क्या यह सब जानबूझकर किया जा रहा है, ताकि इन्हें चुनावी हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सके?

उन्होंने कहा कि भाजपा स्पष्ट करे कि देश के किन हिस्सों में और कितने रोहिंग्या बसाए गए हैं। अगर भाजपा जनता को गुमराह करने का यह खेल जारी रखेगी, तो देश की जनता उसे मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा जो वादा करती है, उसे निभाती नहीं है, और जो नहीं कहती, उसे कर डालती है। दिल्ली की समझदार जनता भाजपा के इस दोहरे चरित्र को भली भांति समझती है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *