BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 10:37 PM
  • 19.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. महाकुंभ में जिसने जो तलाशा, उसको वही मिला है : सीएम योगी
  2. सीएम योगी ने की ‘सपा’ की खिंचाई, कहा- समाजवादी से सनातनी हो गए हैं नेता प्रतिपक्ष
  3. ‘महाकुंभ’ को गाली देने वालों को कभी माफ नहीं करेगा बिहार : पीएम मोदी
  4. पीएम मोदी के असम दौरे से पहले कांग्रेस ने भाजपा से पूछे 5 सवाल?
  5. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सिल्क सिटी’ भागलपुर से देश के किसानों को खुशियों की दी सौगात
  6. यूएसएआईडी फंडिंग पर घमासान जारी : सोशल मीडिया पर अब उलझे जयराम रमेश और अमित मालवीय
  7. गौतम अदाणी ने पीएम मोदी और सीएम यादव के नेतृत्व की सराहना की, कहा- मध्य प्रदेश में कारोबार के लिए माहौल अनुकूल
  8. दुनिया को भारत से बहुत आशाएं : पीएम मोदी
  9. भोपाल ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट : पीएम मोदी ने छात्रों के प्रति दिखाई संवेदनशीलता
  10. हमारी सरकार में गरीब बीमारी का इलाज कराने से नहीं डरता, 2014 से पहले डरता था : पीएम मोदी
  11. कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य
  12. चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
  13. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  14. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  15. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और 6 मंत्रियों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 फ़रवरी 2025, 7:39 PM IST
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और 6 मंत्रियों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
Read Time:2 Minute, 59 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा का पहला सत्र सोमवार सुबह शुरू हुआ और सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ लेंगे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ मंत्री प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, रविंदर सिंह इंद्राज, पंकज कुमार सिंह और मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी शपथ ली। विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी सहित आम आदमी पार्टी (आप) के 22 विधायकों ने भी पहले सत्र के दौरान शपथ ली।

इससे पहले भाजपा के विधायक अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली थी।

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने गांधी नगर के विधायक को राज निवास में शपथ दिलाई। अरविंदर सिंह चार बार विधायक रह चुके हैं। वह नए अध्यक्ष के चुने जाने तक अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र तीन दिनों तक चलेगा। सत्र की शुरुआत भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ लेकर की। उपराज्यपाल (एल-जी) विनय कुमार सक्सेना ने राज निवास पर लवली को शपथ दिलाई।

विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव दोपहर 2 बजे होगा। विधानसभा बुलेटिन के अनुसार, उपराज्यपाल सक्सेना 25 फरवरी को सदन को संबोधित करेंगे। इसके बाद नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

बता दें कि रेखा गुप्ता ने गुरुवार को रामलीला मैदान में एक बड़े समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे। रेखा गुप्ता, शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में मुख्यमंत्री बनने वाली चौथी भाजपा नेता हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *