BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 13 मार्च 2025 05:26 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  2. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  3. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
  4. दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
  5. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
  6. फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  7. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’
  8. बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच टकराव
  9. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  10. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  11. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  12. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी
  13. कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित
  14. जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला, हड़कंप मचा
  15. संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 मार्च 2025, 11:13 PM IST
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
Read Time:3 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनका मार्गदर्शन लिया।

रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी के संपूर्ण जीवन को राष्ट्र सेवा, त्याग और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण बताया। उन्होंने आडवाणी के जीवन को प्रेरणा बताते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन देश की सेवा में समर्पित रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठतम नेता, भारत रत्न आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर भेंट कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुअवसर मिला। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और समर्पण की एक अनुपम मिसाल है, जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी दूरदृष्टि, नीतिगत दृढ़ता और राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमें निरंतर जनसेवा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं। आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमें सदा प्राप्त होता रहे!”

लालकृष्ण आडवाणी के अलावा, रेखा गुप्ता ने भाजपा के संस्थापक सदस्य विजय कुमार मल्होत्रा से भी मुलाकात की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “भाजपा के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ नेता, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी विजय कुमार मल्होत्रा से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनका मार्गदर्शन और अनुभव समाज एवं राजनीति के लिए सदैव मूल्यवान रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। आपका स्नेह, आशीर्वाद और बहुमूल्य मार्गदर्शन पाकर मैं स्वयं को सम्मानित और प्रेरित महसूस कर रही हूं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *