BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 08 मई 2025 12:06 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान में दागी मिसाइलें
  2. ब्लैकआउट: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
  4. ‘कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया, देश के हक में है वक्फ संशोधन कानून’, रांची में बोले मौलाना साजिद रशीदी
  5. ऑपरेशन सिंदूर : एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी
  6. घरेलू विमानन कंपनियों की फ्रेश ट्रैवल एडवाइजरी जारी, 10 मई तक कुछ फ्लाइट्स रद्द
  7. राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पीएम मोदी, ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की दी जानकारी
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने यूरोप दौरा किया रद्द
  9. ऑपरेशन सिंदूर : जिस जगह हुई थी कसाब और हेडली की ट्रेनिंग, भारतीय सेना ने उन्हें मिट्टी में मिला दिया
  10. भारत की अंतरिक्ष यात्रा प्रतिस्पर्धा नहीं, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर आधारित : पीएम मोदी
  11. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
  12. ऑपरेशन सिंदूर : पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में सेना की तारीफ की, बताया- ‘गर्व का पल’
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : भारत की एयर स्ट्राइक में मारे गए 70 से अधिक आतंकी
  14. ऑपरेशन सिंदूर : कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान को सबूत के साथ दिखाई औकात
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने की अधिकारियों के साथ बैठक, कहा- एकजुट और मजबूत रहें

दिल्ली के जल मंत्री को पानी के स्रोत के बारे में भी जानकारी नहीं : आतिशी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 मई 2025, 10:14 AM IST
दिल्ली के जल मंत्री को पानी के स्रोत के बारे में भी जानकारी नहीं : आतिशी
Read Time:2 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए तीखा हमला बोला है।

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने मौजूदा जल मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। आतिशी ने कहा है कि दिल्ली के जल मंत्री को यह भी जानकारी नहीं है कि राज्य को पानी किन स्रोतों से मिलता है। यह बात हैरान करने वाली है और उनकी अयोग्यता को दर्शाती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली को जल आपूर्ति केवल दो प्रमुख नदियों, गंगा और यमुना, से होती है, जिनमें से कोई भी पंजाब से नहीं आती। ऐसे में यह कहना कि पंजाब ने दिल्ली का पानी रोक लिया है, सरासर गलत और भ्रामक है।

उन्होंने तकनीकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि दिल्ली को गंगा नदी का जल ‘अपर गंगा कैनाल’ से और यमुना का जल ‘मुनक कैनाल’ से मिलता है। उनके अनुसार, इन दोनों स्रोतों से दिल्ली को जल आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है और किसी भी तरह की कमी नहीं हो रही है। अगर दिल्लीवासियों को पानी नहीं मिल रहा है, तो इसकी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की बदइंतजामी पर है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जिस मंत्री को यह तक नहीं पता कि दिल्ली को कौन-सी नदियों से पानी मिलता है, वह राजधानी की जल व्यवस्थाओं का संचालन कैसे करेंगे?

आतिशी ने इसे दिल्ली की जनता के साथ अन्याय बताया और कहा कि गर्मी के चरम समय में जल संकट सरकार की नाकामी का जीता-जागता उदाहरण है। आम आदमी पार्टी ने इस पूरे प्रकरण को भाजपा सरकार की नीतिगत विफलता करार देते हुए मांग की है कि जल मंत्री को तत्काल प्रभाव से पद छोड़ देना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *