BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 09:19 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  2. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  3. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  4. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  5. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  6. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  7. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  8. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  9. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  10. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  11. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  12. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल
  13. ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का संभाला पद
  14. दिल्ली : रवि नेगी का सिसोदिया पर बड़ा आरोप, ‘कार्यालय से कई सरकारी सामान गायब’
  15. रणनीतिक साझेदारी में बदले भारत-कतर संबंध, दोनों पक्षों के बीच अहम समझौता

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री 20 फरवरी को लेंगे शपथ, रामलीला मैदान में समारोह की तैयारी जारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 9:11 PM IST
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री 20 फरवरी को लेंगे शपथ, रामलीला मैदान में समारोह की तैयारी जारी
Read Time:3 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। इसके अलगे दिन 20 फरवरी (गुरुवार) को शाम 4.30 बजे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा।

बता दें कि पहले विधायक दल की बैठक 17 फरवरी को बुलाई गई थी, लेकिन इस रद्द कर दिया गया।

नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर रामलीला मैदान में तैयारी की जा रही है। रामलीला मैदान टेंट लगाए जा रहे हैं। कुर्सियां, बड़े-बड़े सोफे और गद्दे यहां लाए जा रहे हैं। कारीगर समारोह को भव्य बनाने की तैयारी में जुटे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह के लिए कुल तीन मंच बनाए जाएंगे, जिसमें एक मंच 40 गुणा 24 और दो मंच 34 गुणा 40 के होंगे। मंच पर करीब 150 कुर्सियां लगाई जाएंगी। वहीं, आम लोगों के बैठने के लिए 30 हजार कुर्सियां लगाई जाने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि 1.5 लाख लोगों के आने की व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।

पूर्व महापौर जयप्रकाश कई पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हैं। हालांकि, उन्होंने अभी कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार शाम को शपथ ग्रहण समारोह और सरकार के गठन को लेकर बैठक होगी। इसमें विधायक दल की बैठक को लेकर समय और तारीख तय की जाएगी। इस बैठक में शपथ ग्रहण समारोह के इंचार्ज विनोद तावड़े और तरुण चुघ, दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की है। इस तरह दिल्ली की कुर्सी पर 27 साल बाद अब भाजपा काबिज हो चुकी है। भाजपा ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की और आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटें जीतने में कामयाब रही। जबकि, कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *