BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 07:42 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  2. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  3. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  4. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  5. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  6. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  7. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  8. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  9. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  10. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  11. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  12. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  13. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  14. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  15. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी

दिल्ली के लोगों को नरेंद्र मोदी मॉडल की जरूरत है : एन. चंद्रबाबू नायडू

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 फ़रवरी 2025, 6:44 PM IST
दिल्ली के लोगों को नरेंद्र मोदी मॉडल की जरूरत है : एन. चंद्रबाबू नायडू
Read Time:2 Minute, 43 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सोमवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं से वोट मांगने की आखिरी बार अपील की जाएगी। इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “दिल्ली को ऐसे मॉडल की जरूरत नहीं है, जिसमें लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो। दिल्ली को नरेंद्र मोदी के मॉडल की जरूरत है।”

एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि दिल्ली के लोगों को नरेंद्र मोदी के ऑक्सीजन की जरूरत है, जिसमें सभी लोग सांस ले सकेंगे। यहां पर एनडीए की सरकार में आप अपना जीवन अच्छे से जी सकते हैं। इसलिए मोदी मॉडल की जरूरत है।

दिल्ली सरकार पर हमला करते हुए नायडू ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली को प्रदूषित शहर बना दिया है, जहां लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है। दिल्ली में जो मॉडल चल रहा है, वह फेल हो चुका है। इसमें कोई शक नहीं है। एक और बात जो मैं इस राजधानी में जोर देकर कहना चाहता हूं, वह यह है कि जो लोग धन का सृजन करते हैं, वे कल्याण की बात कर सकते हैं। धन का सृजन किए बिना, आप कल्याण के वितरण के बारे में बात नहीं कर सकते। धन का सृजन करने के लिए, आपको राज्य का विकास करना होगा। केवल विकास के माध्यम से ही धन का सृजन किया जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा, “आज, आपने देखा है, वायु प्रदूषण दुनिया में सबसे अधिक है। इस राजधानी में सबसे अधिक प्रदूषण है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? दिल्ली दिन-ब-दिन यह गरीब होती जा रही है। यह मॉडल स्वीकार्य नहीं है। दिल्ली की जनता ने इस मॉडल को अस्वीकार कर दिया है। अब दिल्ली को नरेंद्र मोदी के मॉडल की जरूरत है।”

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीट पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वोटिंग के बाद 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *