BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 12:16 PM
  • 19.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

दिल्ली के लोगों ने जितना भरोसा किया, उससे ज्यादा काम करेगी भाजपा : विष्णु मित्तल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 फ़रवरी 2025, 1:22 PM IST
दिल्ली के लोगों ने जितना भरोसा किया, उससे ज्यादा काम करेगी भाजपा : विष्णु मित्तल
Read Time:2 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में जीत के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान में देरी को लेकर ‘आप’ नेता भाजपा पर हमलावर हैं। इस पर भाजपा नेता विष्णु मित्तल ने बीएनटी न्यूज़ से कहा कि दिल्ली के लोगों ने हम पर जितना भरोसा किया, उससे ज्यादा काम करेंगे।

विष्णु मित्तल ने कहा, “मुख्यमंत्री के चयन में हो रही देरी की चिंता आम आदमी पार्टी को क्यों हो रही है? जिस दिन से भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है, उसी दिन से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जमीन पर जनता के बीच में है। हम लगातार काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के बाहर गए थे, वह कल (शुक्रवार) शाम को आए हैं। जल्द ही मीटिंग होगी और एक-दो दिन में पता लग जाएगा कि हमारा मुख्यमंत्री कब बन रहा है।”

भाजपा पर चुनावी घोषणाएं लागू नहीं करने के ‘आप’ के आरोप पर विष्णु मित्तल ने कहा, “सबसे पहली बात, केंद्र की योजनाओं को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने लागू होने नहीं दी थी। हमारी कैबिनेट की पहली मीटिंग में इन सभी योजनाओं को लागू करने का काम किया जाएगा। उन्होंने जो भ्रष्टाचार किया है, डिपार्टमेंट उसकी पूरी जांच करेगा। जो भी दोषी होगा, उन्हें जरूर सजा मिलेगी। जनता ने भाजपा पर भरोसा किया है। मेनिफेस्टो में हमने जितने भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे।”

यमुना की सफाई को लेकर उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत यमुना मैया से की थी। यमुना नदी दिल्ली के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। दिल्ली के पूर्वांचली भाई-बहन छठ पूजा यमुना जी में करते हैं और इस बार छठ पूजा पर जो कुछ हुआ, उसे दिल्ली की जनता ने देखा। 100 प्रतिशत हम इस पर काम करेंगे। यमुना को साफ करके रिवर फ्रंट बनाने का काम भाजपा सरकार करने जा रही है। दिल्ली के लोगों ने जितना भरोसा किया है, उससे ज्यादा काम हम करेंगे।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *