BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 12:07 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  2. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  3. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  4. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  5. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  6. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  7. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  8. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  9. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  10. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  11. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  12. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  13. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  14. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  15. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्रों की पहचान बन रही है : अरविंद केजरीवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 दिसंबर 2024, 11:03 PM IST
दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्रों की पहचान बन रही है : अरविंद केजरीवाल
Read Time:2 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को दिल्ली के स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस की ओर से आयोजित कला प्रदर्शनी ‘लहर’ को देखने पहुंचे। उन्होंने बच्चों की अद्भुत प्रतिभा को नजदीक से देखा। ‘लहर-2024 कला’, प्रदर्शनी की थीम थी।

यहां छात्रों ने दृश्य कला का प्रदर्शन किया। एक गैलरी में भारतीय परंपराओं से प्रेरित पेंटिंग्स, मूर्तियां, मिनिएचर और ब्लॉक प्रिंटिंग दिखाई गई। वहीं, इंटरएक्टिव स्टॉल्स और लाइव आर्ट के तहत पारंपरिक भारतीय कला तकनीकों के साथ-साथ आधुनिक डिजिटल क्रिएशन्स का प्रदर्शन किया गया। भारतीय शास्त्रीय और पश्चिमी संगीत की लाइव प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भरा। मीडिया और फिल्म स्टॉल्स में छात्रों की फोटोग्राफी, सिनेमैटोग्राफी और शॉर्ट फिल्म ने उनकी कहानी कहने और तकनीकी कौशल को दिखाया।

इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दस साल पहले दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं तक नहीं थी। आज इन्हीं सरकारी स्कूलों के छात्र संगीत, नृत्य और कला के जरिए अपनी पहचान बना रहे हैं। जब बच्चों को सही माहौल और सुविधाएं मिलती हैं तो उनकी कला और आत्मविश्वास चमत्कार कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इतिहास, स्मृति और समय के प्रवाह की परतों को आपस में जोड़ना, यह भारतीय कलाओं के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहलुओं पर प्रकाश डालता है। यह छात्रों को अपने आस-पास की छिपी हुई कला की परतों का पता लगाने, संगीत, दृश्य कला, फिल्म निर्माण, अभिनय और मीडिया अध्ययन के माध्यम से अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने के लिए प्रेरित करता है।

चाणक्यपुरी के शंकर चिल्ड्रन ट्रस्ट सेंटर में आयोजित दो दिवसीय कला प्रदर्शनी के आखिरी दिन रविवार को अरविंद केजरीवाल ने दौरा कर बच्चों की कलाकृतियां देखी। उन्होंने बच्चों से बात करके उनके हुनर को सराहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *