BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 10:11 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सात दिन का समय, डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रहेगी रोक
  2. राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण
  3. बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से चरमराया, राष्ट्रपति शासन लागू हो: जगदंबिका पाल
  4. हरियाणा लैंड स्कैम मामला: रॉबर्ट वाड्रा से आज फिर ईडी की पूछताछ, कहा- जितने दिन भी बुलाएं हम जाएंगे, केंद्र पर साधा निशाना
  5. देश से 31 मार्च 2026 तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद: अमित शाह
  6. दिल्ली में हर 70 पार बुजुर्ग को मिलेगा ‘आयुष्मान कार्ड’,अप्रैल के अंत तक लागू होगी योजना
  7. दिल्ली ने राजस्थान को सुपर ओवर में दी मात
  8. पटना में होगी महागठबंधन की बैठक, सभी घटक दल रखेंगे अपनी बात : तेजस्वी यादव
  9. क्या है वो नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें सोनिया-राहुल को हो सकती है जेल
  10. जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के अगले सीजेआई, कानून मंत्रालय को भेजा गया नाम
  11. वक्फ परिषद के गठन में हिंदू सदस्यों की भूमिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा, गुरुवार को फिर सुनवाई
  12. वक्फ पर सर्वोच्च न्यायालय में बहस, सीजेआई बोले- आर्टिकल 26 धर्मनिरपेक्ष, यह सभी पर लागू
  13. नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा सरकार 5 साल से माहौल बना रही है : जीतू पटवारी
  14. मुर्शिदाबाद हिंसा पर टीएमसी विधायक ने मांगी माफी, कहा- जो हुआ वो दुखद
  15. मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में घटनाएं हुई, लेकिन तोड़ मरोड़कर किया गया पेश : सीएम ममता बनर्जी

दिल्ली को महिला सीएम देना पीएम मोदी के ‘महिला सशक्तिकरण’ विजन की पहली सीढ़ी : महेंद्र नागपाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 फ़रवरी 2025, 9:22 PM IST
दिल्ली को महिला सीएम देना पीएम मोदी के ‘महिला सशक्तिकरण’ विजन की पहली सीढ़ी : महेंद्र नागपाल
Read Time:2 Minute, 47 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए गुरुवार दोपहर को शपथ ग्रहण समारोह है। रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह भाजपा के नेताओं और पदाधिकारियों के जाने का सिलसिला जारी है। भाजपा नेता महेंद्र नागपाल भी आयोजन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री देना पीएम मोदी के महिला सशक्तिकरण विजन की पहली सीढ़ी है।

भाजपा नेता महेंद्र नागपाल ने कहा, “रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी की पुरानी नेता हैं। उन्होंने लोगों के साथ काम किया है। पीएम मोदी ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में जो चुना है, वह महिला सशक्तिकरण को दर्शाता है। हमने पहले भी दिल्ली में काम किया है और अब रेखा जी के नेतृत्व में पीएम मोदी की टीम की तरह काम करेंगे। संकल्प पत्र में किए गए वादों को हम पूरा करेंगे।”

पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “दिल्ली को एक नजर लगी हुई थी। केजरीवाल सरकार ने इसे बर्बाद किया है। अब दिल्ली को बचाने के लिए हमने जो प्रण किया है, उसे पूरा करके दिखाएंगे। यमुना की सफाई होगी, लोगों को पीने के लिए साफ पानी भी मिलेगा, रुकी हुई जो पेंशन हैं, वह भी मिलेगी।”

उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री महिला हो या पुरुष, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। हम मिलजुल कर काम करते हैं। हमारा संगठन बहुत मजबूत है और यह तालमेल बनाकर काम करता है। आज समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री देना, पीएम मोदी के महिला सशक्तिकरण संकल्प की पहली सीढ़ी है। उनके नेतृत्व में हम दिल्ली को और आगे बढ़ाएंगे।”

बता दें कि दोपहर 12.15 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें रेखा गुप्ता के अलावा प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *