BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 07:54 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  2. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  3. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  4. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  5. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  6. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  7. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  8. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  9. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  10. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  11. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  12. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  13. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  14. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  15. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी

दिल्ली चुनाव 2025 : भाजपा सांसद रवि किशन ने संगम विहार में किया प्रचार, चंदन चौधरी के लिए मांगे वोट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 फ़रवरी 2025, 11:26 PM IST
दिल्ली चुनाव 2025 : भाजपा सांसद रवि किशन ने संगम विहार में किया प्रचार, चंदन चौधरी के लिए मांगे वोट
Read Time:2 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार का दौर जारी है। इसी क्रम में भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन रविवार को संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की रैली में शामिल हुए और भाजपा उम्मीदवार चंदन चौधरी के लिए वोट मांगे। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास क‍िया है। पीएम मोदी के आने से दिल्ली के लोगों को नरक की जिंदगी से बाहर निकाला जाएगा। इन लोगों (आप) ने दिल्ली को नरक बना दिया है, अब समय आ गया है कि हम इसे बदलें।

रवि किशन ने आरोप लगाया कि दिल्ली की आप सरकार ने जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि हम 47 विधानसभा क्षेत्रों में जा चुके हैं और अपनी आंखों से देखा है कि यहां का हाल क्या है। यह राजनीत‍ि के नाम पर झूठ, धोखा और भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। राजनीति एक उच्च नैतिक दायरे में होनी चाहिए, लेकिन यहां सब कुछ उल्टा हो गया है। दिल्ली की जनता अब जागरूक हो चुकी है और वह भाजपा के साथ है। गरीब, मध्यमवर्गीय और हर वर्ग के लोग भाजपा के साथ हैं। आने वाले चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी।

रवि किशन ने आगे कहा कि यह भाजपा की आंधी है, जो दिल्ली के हर कोने में महसूस हो रही है। हम सब मिलकर दिल्ली को एक नया रास्ता दिखाएंगे।

बता दें कि दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी। दिल्ली में एक करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख और महिला मतदाता 71.74 लाख हैं। इसके अलावा 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है, जबकि 2.08 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *