BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 23 अप्रैल 2025 08:26 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम हमला निंदनीय, आतंकवादियों को चुन-चुनकर मारने और जड़ से खत्म करने की जरूरत : सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
  2. पहलगाम हमला : जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार ने कहा, ‘हिंदुस्तान को कमजोर करना चाहते हैं कुछ लोग’
  3. खड़गे की बक्सर सभा पर जेडीयू नेता केसी त्यागी बोले, ‘खुद को जिंदा करने की कोशिश’
  4. पहलगाम आतंकी हमले में 16 की मौत, गृह मंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा समीक्षा बैठक
  5. अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, ‘एक फेज में चुनाव तक नहीं करा पाते’
  6. राजनाथ सिंह, खड़गे समेत तमाम नेताओं ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा- ‘कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय’
  7. निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी के एक-एक दावे का तथ्यों के साथ किया खंडन
  8. पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग से मुझे ईर्ष्या होती है : अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस
  9. मल्लिकार्जुन खड़गे को बिहार में कोई नहीं जानता है : गोपाल मंडल
  10. पश्चिम बंगाल में हिन्दू डरे हुए हैं, उनको वोट तक नहीं डालने देते : गिरिराज सिंह
  11. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  12. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  13. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  14. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  15. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत

दिल्ली चुनाव 2025 : राजेंद्र नगर विधानसभा से भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव अरोड़ा ‘आप’ में शामिल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 जनवरी 2025, 7:30 PM IST
दिल्ली चुनाव 2025 : राजेंद्र नगर विधानसभा से भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव अरोड़ा ‘आप’ में शामिल
Read Time:4 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से चंद रोज पहले बुधवार को भाजपा को एक और झटका लगा जब राजेंद्र नगर विधानसभा में रहने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संजीव अरोड़ा अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने पटका और टोपी पहनाकर सभी को सदस्यता दिलाई। वरिष्ठ नेता और राजेंद्र नगर से आप प्रत्याशी और मौजूदा विधायक दुर्गेश पाठक ने संजीव अरोड़ा समेत उनकी पूरी टीम का आप परिवार में स्वागत किया।

संजीव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से भाजपा से जुड़े रहे थे और इस दौरान उन्होंने अलग-अलग पदों पर काम किया। वह भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और मीडिया प्रभारी, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, भाजपा जिला करोल बाग के कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे थे।

वह करीब 30 साल से अपनी संस्था ‘इंद्रप्रस्थ संजीवनी’ के तहत करीब 50 हजार लोगों की टीम के साथ पूरी दिल्ली में समाज सेवा का काम कर रहे हैं। वह केपीएस गिल फाउंडेशन और नारायण विहार सोशल वेलफेयर सोसायटी के भी अध्यक्ष हैं।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि संजीव अरोड़ा राजेंद्र नगर और करोल बाग के इलाके में अपने एनजीओ के माध्यम से पिछले कई साल से सक्रिय हैं और लोगों की काफी मदद की है। चाहे उन्हें व्हील चेयर देना हो, कोरोना काल के दौरान खाना और दवाइयां बांटना हो, संजीव अरोड़ा पिछले 30-35 साल से समाज सेवा के लिए काम कर रहे हैं। समाज में इनका काफी नाम है। मैं आम आदमी पार्टी परिवार में इनका स्वागत करता हूं।

संजीव अरोड़ा ने कहा कि वह पिछले 25 साल से भाजपा से जुड़े हैं, लेकिन आज भाजपा की वह विचारधारा नहीं रही जो 25 साल पहले थी। कई वरिष्ठ लोगों को एक तरफ करके ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया जो अभी हाल ही में पार्टी से जुड़ा। आज दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति के लिए काम कर रहे हैं। वह दिल्ली के झुग्गीवालों के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए भी योजनाएं बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले तक भाजपा कहती थी कि केजरीवाल रेवड़ी बांट रहे हैं, लेकिन आज भाजपा क्या कर रही है? हमने पुजारियों के लिए प्रकोष्ठ बनाया और उनके लिए कई काम करने की बात कही थी। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने आगे बढ़कर पुजारियों और ग्रंथियों के लिए 18 हजार रुपये की तनख्वाह घोषित की है। मै विश्वास दिलाता हूं कि आम आदमी पार्टी आने वाले समय में फिर सरकार बनाएगी। हम पूरी मजबूती से आम आदमी पार्टी के साथ खड़े हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *