BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 05:40 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

दिल्ली : बुराड़ी बिल्डिंग हादसे पर बोले ‘आप’ विधायक संजीव झा, इसे पॉलटिकल टूरिज्म न बनाए

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 जनवरी 2025, 9:26 PM IST
दिल्ली : बुराड़ी बिल्डिंग हादसे पर बोले ‘आप’ विधायक संजीव झा, इसे पॉलटिकल टूरिज्म न बनाए
Read Time:2 Minute, 29 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार शाम एक चार मंजिला इमारत गिरने से अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह तक कम से कम 12 लोगों को राहत एवं बचाव टीम ने मलबे से जीवित निकाला है और घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। बिल्डिंग में दबे लोगों की खोज में उनके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने मीडिया से कहा, “यह वक्त राजनीति करने का नहीं है। यह वक्त लोगों के साथ खड़े होने का है। इंसानियत के लिए हम लोग यहां पर हैं। लेकिन, मैं देख रहा हूं कि यहां पर कुछ लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। इस जगह को पॉलिटिकल टूरिज्म न बनाए।”

उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है। लोगों को मलबे से निकाला जा रहा है, लेकिन दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है। स्थानीय लोगों के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रेस्क्यू में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे जो भी दोषी हैं, उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। दिल्ली सरकार की ओर से मृतकों को मुआवजा भी दिया जाएगा।

अपनों की तलाश में पहुंचे कई लोग परेशान दिखे। सोमवार रात से शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 12 लोगों को बाहर निकाला गया है। लेकिन, कई लोग अब भी लापता हैं।

अपने छोटे भाई की तलाश में आए मोहम्मद बारिक ने बताया कि जिस ठेकेदार के सरफराज काम करता था, उसने फोन कर इस घटना के बारे में बताया था। उन्होंने कहा, “हम लोग कल रात से अब तक भूखे-प्यासे, परेशान हो रहे हैं। भाई के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मेरे भाई के साथ कई लोग और भी थे, जिनके बारे में कोई खबर नहीं लग सकी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *