BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 06:42 PM
  • 42.05°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’
  2. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  3. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  4. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  5. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  6. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  7. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  8. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  9. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  10. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  11. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  12. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  13. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  14. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  15. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता

दिल्ली भाजपा कार्यालय में लगे हार स्वीकार के पोस्टर!

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 फ़रवरी 2020, 12:05 PM IST
दिल्ली भाजपा कार्यालय में लगे हार स्वीकार के पोस्टर!
Read Time:2 Minute, 2 Second

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)| दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती का रुझान साफ होते ही भाजपा ने हार मान ली है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसके सामने आने के बाद अटकलें लगनी लगी हैं कि क्या भाजपा को पहले से ही अंदाजा था कि वह वोटों की गिनती में पिछड़ जाएगी। भाजपा के दिल्ली दफ्तर में लगे पोस्टर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की फोटो है और उसपर लिखा है, ‘विजय से हम अहंकारी नहीं होते और पराजय से हम निराश नहीं होते।’ इस पोस्टर को भाजपा की दिल्ली इकाई ने ही लगाया है। हालांकि, वोटों की गिनती से पहले भाजपा नेताओं ने जीत का दावा किया।

वहीं, दिल्ली भाजपा के नेता मनोज यादव कहते हैं कि यह पोस्टर पुराना है, और इसे पार्टी के प्रदर्शन से जोड़ कर देखना ठीक नहीं है। इससे पहले भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था कि “मैं नर्वस नहीं हूं। मुझे विश्वास है कि यह भाजपा के लिए अच्छा दिन होगा। हम आज दिल्ली में सत्ता में आ रहे हैं। अगर हम 55 सीटें जीतते हैं तो आश्चर्यचकित न हों।”

गिनती से पहले भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य विजय गोयल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे। विजय गोयल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। ऐसे में पोस्टर कुछ और ही कहानी बयां करता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *