BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 03:54 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

दिल्ली में ऊंट करवट ले चुका है, बदलाव का वक्त सामने दिख रहा: रागिनी नायक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 दिसंबर 2024, 10:51 PM IST
दिल्ली में ऊंट करवट ले चुका है, बदलाव का वक्त सामने दिख रहा: रागिनी नायक
Read Time:4 Minute, 56 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी के बाद कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली में 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। कांग्रेस ने वजीरपुर सीट से अपनी तेज तर्रार प्रवक्ता रागिनी नायक को उम्मीदवार बनाया है। रागिनी नायक ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा।

उम्मीदवारों के ऐलान के बाद दिल्ली कांग्रेस के सभी उम्मीदवार पहली बार पार्टी दफ्तर आए, क्या चर्चा हुई, किन मुद्दों के साथ कांग्रेस इस चुनाव में है? इस सवाल के जवाब में रागिनी नायक ने कहा कि कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। इसी के साथ-साथ जो संगठनात्मक रूप से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी हर विधानसभा में मदद कर सकती है, उसके ऊपर चर्चा हुई। आगे क्या और हम किस तरीके से मजबूत चुनाव लड़ सकते हैं, किस तरीके से आगे बढ़ सकते हैं, हर उम्मीदवार से सुझाव मांगे गए। मुझे लगता है कि हर विधानसभा का समीकरण अलग अलग है, वह कैंडिडेट के डिक्लेरेशन के बाद भी कुछ समीकरण बदले हैं, उन पर भी चर्चा हुई। सबसे महत्वपूर्ण बात जो ज्यादातर लोगों के राय रखने के बाद उभरकर आई वह यह है कि हवा का रुख बदल रहा है, ऊंट करवट ले चुका है और बदलाव का वक्त सामने दिख रहा है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी के कारण दिल्ली की जनता पिछले दस साल से पीस रही है। दिल्ली की जनता बहुत परेशान है, समस्याओं के हल नहीं निकल रहे हैं। बार-बार गेंद एक पाले से दूसरे पाले में फेंकने की कोशिश की जाती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा आम आदमी के नाम का दुरुपयोग सियासत के लिए और अपने राजनीतिक स्वास्थ्य सिद्धि के लिए किया है। सफाई कर्मचारियों को देने के लिए पैसा नहीं होता था, पर शीश महल में चार करोड़ के परदे लग गए। विधवा और वृद्धों की पेंशन रुक गई।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब 2100 रुपये का शिगूफा छोड़ा गया है। जब आपको 10 साल मिले तब आपने 2100 रुपए क्यों नहीं दिए? ये महिलाएं आज पूछ रही हैं। यहां राशन कार्ड बनने बंद हो गए। पेंशन मिलनी बंद हो गई। जो 1100 रुपये का वादा पहले किया था, वह भी महिलाओं को नहीं मिल रहा है। इसी के साथ-साथ दिल्ली महिलाओं के लिए भयानक रूप से असुरक्षित होती जा रही है। मेट्रो सिटी में सबसे ज्यादा महिलाओं के खिलाफ अपराध दिल्ली में हो रहे हैं। ये सब केजरीवाल से पूछेंगे तो वो अमित शाह की तरफ कर देंगे, और अमित शाह से पूछेंगे तो वो वापस केजरीवाल की तरफ कर देंगे।

रागिनी नायक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब चुनावी मेंढक टर्राते हैं, तो उनसे पूछना चाहिए को आप पिछले पांच साल से क्या कर रहे थे और उससे पिछले 5 साल क्या कर रहे थे? जब चुनाव है तो उनको नई योजनाएं याद आ रही हैं, बड़ी तकनीकी चीजों की बात कर रही हैं। जिस तरीके से सरकार आम आदमी पार्टी ने चलाई है, अब उसी से यह निर्धारित करना पड़ेगा कि आगे की 5 साल कैसे चलाने वाले हैं। वही बात भारतीय जनता पार्टी के लिए भी लागू होती है। दिल्ली में आज उनको इतने बड़े चेहरे क्यों उतारते पड़ रहे हैं। अगर आपके प्रदेश की ओर संगठन के लोग अच्छे से काम कर रहे होते हैं और आपके सांसद काम कर रहे थे, निगम के पार्षद काम कर रहे थे तो फिर आपको इतनी ताकत चुनाव के लिए क्यों लगानी पड़ रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *