BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 31 मार्च 2025 03:49 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए 36 झटके, 1700 की मौत, 3400 घायल
  2. मॉरीशस यात्रा, आरएसएस मुख्यालय, गिर पार्क और अन्य कार्यक्रम, कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का मार्च महीना
  3. ‘सांप्रदायिक, बलपूर्वक एजेंडा’, सोनिया गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला
  4. सीएम ममता बनर्जी ने ईद की मुबारकबाद देते हुए विरोधियों पर साधा निशाना, बोलीं ‘राम-बाम’ लोगों को बांट रहे
  5. उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक धूमधाम से मनाई जा रही ईद, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम
  6. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने दी ईद की शुभकामनाएं
  7. मन-मस्तिष्क में बेईमानी हो, तो बड़े से बड़े खजाने भी खाली हो जाते हैं, पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना
  8. 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरे मणिपुर में अफस्पा लागू, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भी अवधि बढ़ी
  9. लालू ने बिहार के युवाओं को नहीं, अपने परिवार को सेट करने का काम किया : अमित शाह
  10. आरएसएस साधारण वटवृक्ष नहीं बल्कि भारत की अमर संस्कृति का अक्षयवट : पीएम मोदी
  11. एक्सप्लेनर: वेतन पाने वाले लोगों के लिए एक अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स ये नियम
  12. पीएम मोदी के संघ मुख्यालय जाने को संजय राउत ने बताया ‘अच्छी बात’, पूछा सवाल ‘पहले क्यों नहीं गए?’
  13. सीएम नीतीश ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिया भरोसा, ‘अब इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं’
  14. लालू ने चारा घोटाला कर बिहार को बदनाम किया : अमित शाह
  15. पीएम मोदी ने दीक्षाभूमि में डॉ. बीआर अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘यहां आने का सौभाग्य पाकर अभिभूत हूं’

दिल्ली में खिलेगा कमल या फिर चलेगा ‘आप का झाड़ू’, पीपल इनसाइट के एग्जिट पोल ने चौंकाया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 फ़रवरी 2025, 7:59 PM IST
दिल्ली में खिलेगा कमल या फिर चलेगा ‘आप का झाड़ू’, पीपल इनसाइट के एग्जिट पोल ने चौंकाया
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को एक चरण में 70 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेसिंयों के एग्जिट पोल के आंकड़े भी आने शुरू हो गए। पीपल इनसाइट के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) को झटका लगता हुआ दिख रहा है। इसके अलावा, कांग्रेस की अगर हम बात करें तो कांग्रेस का खाता खुलता दिख रहा है।

पीपल इनसाइट एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 39-44 सीटें, आम आदमी पार्टी (आप) को 25-28 सीटें और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 51-60 सीटें, आम आदमी पार्टी (आप) को 10-19 सीटें और कांग्रेस को 0 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

दिल्ली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 36 है। अगर दिल्ली विधानसभा चुनाव की बात करें तो कुल 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 603 पुरुष और 96 महिला उम्मीदवार हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 672 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है। दोनों ने सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। वहीं, भाजपा ने एक-एक सीट जेडीयू और लोजपा (रामविलास) को दी। दिल्ली में मुख्य रूप से भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच जोरदार मुकाबला है।

राजधानी दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए 70 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। चुनाव के नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को होगी। दिल्ली में 1 करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाता 71.74 लाख और युवा मतदाता 25.89 लाख हैं। दिल्ली में फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 2.08 लाख है।

दिल्ली में मतदान के लिए 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 रही।

बता दें कि एग्जिट पोल के आंकड़े अंतिम नतीजे नहीं हैं। 8 फरवरी को नतीजों के ऐलान के साथ ही पता चल जाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *