BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 11:30 AM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

दिल्ली में दूसरी पार्टियों से डरी हुई है भाजपा : डी राजा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 जनवरी 2025, 11:25 PM IST
दिल्ली में दूसरी पार्टियों से डरी हुई है भाजपा : डी राजा
Read Time:2 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। सीपीआई नेता डी राजा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीएनटी न्यूज़ से खास बात की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में चल रहे आरोप-प्रत्यारोप पर कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए बेताब है, इसलिए वह आरोपों की राजनीति कर रही है।

डी राजा ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में चुनावी हिंदू वाले सवाल पर कहा, “राजनीतिक दल खास तौर पर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस आरोप-प्रत्यारोप में लिप्त हैं। दिल्ली के लोगों का अपना अनुभव है। केंद्र सरकार दिल्ली के लिए क्या रुख अपनाती है और दिल्ली सरकार उनके लिए क्या रुख अपनाती है। आखिरकार दिल्ली एक राष्ट्रीय राजधानी है। आम आदमी पार्टी, भाजपा व कांग्रेस आपस में लड़ रहे हैं, यहां तक कि लेफ्ट पार्टी भी दिल्ली में 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हर कोई चुनाव जीतने के लिए बेताब है और भाजपा भी चुनाव जीतने के लिए बेताब है, क्योंकि वह दूसरी पार्टियों से डरी हुई है, इसलिए भाजपा ऐसी राजनीति कर रही है।”

डी राजा ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा, “भारत का एक चुनाव आयोग है। वह एक संवैधानिक निकाय है। इसे हमारे भारतीय संविधान से शक्ति प्राप्त है और चुनाव आयोग को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि न्यायालय ने क्या कहा है और चुनाव आयोग क्या कर सकता है।”

आप नेता ऋतुराज झा के बयान पर उन्होंने कहा, “मैं यही कह रहा हूं, राजनीति इतने निचले स्तर पर चली गई है कि इस तरह की घटिया टिप्पणियां करना व्यक्तिगत हो गया है। यह सब चुनावों के लिए है। क्या चुनाव के बाद भी वह इस तरह से प्रचार के लिए मामले को आगे बढ़ाते हैं या नहीं? हर कोई जानता है कि यह सब मात्र चुनाव-प्रचार के लिए है।”

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *