BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:46 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं घोषित कर पाई भाजपा, 10 दिन बाद भी जारी है इंतजार : आति​शी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 8:56 PM IST
दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं घोषित कर पाई भाजपा, 10 दिन बाद भी जारी है इंतजार : आति​शी
Read Time:2 Minute, 40 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी का कहना है कि दिल्ली के चुनाव परिणाम आए हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अब तक मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली के नागरिकों ने उम्मीद की थी कि 9 फरवरी तक भाजपा अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर देगी और 10 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके बाद दिल्ली की समस्याओं को सुलझाने का काम शुरू हो जाएगा, लेकिन 10 दिन बाद भी भाजपा की तरफ से कोई फैसला नहीं लिया गया है।

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि 17 फरवरी को आज 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन भाजपा को मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने में कोई सफलता नहीं मिल पाई। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह समझ में आ गया है कि उनके पास 48 विधायकों में से कोई भी मुख्यमंत्री बनने योग्य नहीं है।

आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा के विधायकों का एकमात्र काम दिल्ली के खजाने को लूटना और जनता को धोखा देना है। भाजपा के 15 साल के शासन के दौरान दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पार्षदों ने भी भ्रष्टाचार और लूटपाट में कोई कसर नहीं छोड़ी, और एमसीडी को कंगाल कर दिया। यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने पार्टी के किसी विधायक पर भरोसा नहीं कर पाए और मुख्यमंत्री का चयन नहीं कर पाए।

आतिशी ने यह भी कहा कि भाजपा के पास दिल्ली की सरकार चलाने की कोई स्पष्ट योजना नहीं है और यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री बनने योग्य कोई भी व्यक्ति नहीं है। आतिशी ने कहा है कि दिल्लीवासियों के लिए यह साफ हो गया है कि भाजपा के पास दिल्ली के लिए कोई वास्तविक समाधान नहीं है और न ही उनके पास मुख्यमंत्री बनाने योग्य कोई व्यक्ति है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *