BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 13 मार्च 2025 05:46 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  2. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  3. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
  4. दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
  5. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
  6. फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  7. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’
  8. बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच टकराव
  9. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  10. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  11. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  12. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी
  13. कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित
  14. जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला, हड़कंप मचा
  15. संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश

दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 मार्च 2025, 11:26 PM IST
दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
Read Time:2 Minute, 36 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ तेज हुई पुलिस की कार्रवाई की विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं दिग्गज भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट ने तारीफ की है। उन्होंने दिल्ली में रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के लिए उपराज्यपाल की सराहना की।

मोहन सिंह बिष्ट ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, “इस मुहिम के लिए हमें निश्चित रूप से उपराज्यपाल का धन्यवाद और आभार प्रकट करना चाहिए। दिल्ली के लोगों को मिलने वाली सुविधा में अवैध घुसपैठिए जो सेंध लगा रहे थे, उसे रोकने का काम जारी है। दिल्ली का वातावरण खराब करने के लिए रोहिंग्याओं ने जो काम किया है, 2020 का दंगा हम नहीं भूलेंगे। ऐसे में उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। उपराज्यपाल का कदम सराहनीय है।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली के अंदर जो चोरियां हो रही हैं, आए दिन कोई न कोई घटना घटित हो रही है, उन्हें अंजाम देने वाले कौन लोग हैं? इन लोगों को देश के अंदर रहने का कोई अधिकार नहीं है। दिल्ली को भारत का दिल कहा जाता है। यहां ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले रोहिंग्याओं को निकालने का आदेश देना सराहनीय है।”

होली पर हो रहे हालिया विवाद पर मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, “मेरे विधानसभा क्षेत्र मुस्तफाबाद में सब ठीक है। वहां सब लोग मेरे परिवार के लोग हैं। वे इस पंगे में नहीं पड़ना चाहते हैं। जो बाहर से एक्सपोर्ट और इंपोर्ट होकर यहां पर रह रहे हैं और जो वास्तव में मुस्तफाबाद के वातावरण को खराब करना चाहते हैं, उनसे पुलिस प्रशासन निपटेगा। जो भी दंगा फैलाने का काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *