BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 04:27 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया, 10 साल बाद वानखेड़े में मिली जीत
  2. पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
  3. न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम : पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु ने हितेश मेहता को ठहराया दोषी
  4. बरनाला में विशाल किसान रैली का आयोजन, जगजीत सिंह डल्लेवाल का पंजाब सरकार पर हमला
  5. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
  6. सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, कहा- ‘सरकार लोगों की जेब से पैसे निकाल रही’
  7. प्रधानमंत्री मोदी 9 अप्रैल को नई दिल्ली में ‘नवकार महामंत्र दिवस’ के कार्यक्रम में लेंगे भाग
  8. राहुल गांधी ने समझा बिहार का दर्द : एनएसयूआई
  9. सीएम ममता पर सुवेंदु अधिकारी का आरोप, ’26 हजार शिक्षकों को बनाया बेरोजगार’
  10. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  11. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  12. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  13. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  14. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  15. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन

दिल्ली में हाउस टैक्स के साथ जोड़े गए यूजर चार्ज का विरोध तेज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 अप्रैल 2025, 10:31 PM IST
दिल्ली में हाउस टैक्स के साथ जोड़े गए यूजर चार्ज का विरोध तेज
Read Time:3 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स के साथ यूजर चार्ज जोड़ने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। एमसीडी के मेयर महेश खींची और लीडर ऑफ हाउस महेश गोयल ने इस कदम को जनता पर “अतिरिक्त भार” बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

मेयर महेश खींची ने स्पष्ट तौर पर कहा कि दिल्ली की जनता पहले से ही आर्थिक दबाव में है और अब यूजर चार्ज को हाउस टैक्स के साथ जोड़कर लोगों पर एक और बोझ डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अभी तक निगम पूरी तरह से हाउस टैक्स की वसूली भी नहीं कर पा रहा है और ऐसे में यूजर चार्ज जोड़ना जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने यह भी कहा कि कई इलाकों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था अब तक लागू नहीं हुई है। इसके बावजूद जनता से यूजर चार्ज वसूला जाना तर्कसंगत नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब नागरिक खुद निजी एजेंसियों को कूड़ा उठाने के लिए नियुक्त करते हैं, तब भी उन्हें अतिरिक्त चार्ज देना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि इस निर्णय को निगम सदन में लाया जाता और पार्षदों की सहमति से ही इसे लागू किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

महेश गोयल ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पूरा वेस्ट मैनेजमेंट प्लान 2016 में लाया गया था, लेकिन नौ साल में कोई ठोस कार्य नहीं हुआ। अब अचानक इसे लागू कर दिल्ली की जनता पर थोप दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यूजर चार्ज जबरन वसूला जा रहा है और इसे हाउस टैक्स से जोड़ना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक डोर-टू-डोर कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक यूजर चार्ज लागू नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि यह योजना पहले से थी तो इतने सालों तक इसे क्यों नहीं लागू किया गया? अब बिना सदन की मंजूरी के इसे क्यों लागू किया जा रहा है?

मेयर ने निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय जनविरोधी है और इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *