BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 08:43 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

दिल्ली वाले सही नाम का चुनाव 5 फरवरी को करेंगे : भगवंत मान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 जनवरी 2025, 10:09 PM IST
दिल्ली वाले सही नाम का चुनाव 5 फरवरी को करेंगे : भगवंत मान
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस समय आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से स्टार प्रचारक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लगातार जनसभाएं और प्रत्याशियों के लिए रैलियां कर रहे हैं। भगवंत मान पंजाबी आबादी वाले इलाकों के साथ-साथ जाट बाहुल्य इलाकों में भी प्रचार करके आम आदमी पार्टी के कामों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं।

इसी कड़ी में गुरुवार को भगवंत मान तुगलकाबाद विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी सहीराम पहलवान के लिए चुनाव प्रचार में पहुंचे।

मंच पर पहुंचने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा में मौजूद सभी का धन्यवाद किया और कहा कि आज जो मैं बात आपसे करूंगा, वो आपके चूल्हे से जुड़ी हुई होगी। 5 फरवरी को दिल्ली वाले अगले 5 साल के लिए अपनी किस्मत लिखेंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव दो पार्टियों के बीच है, जिसमें एक लड़ाई वाली है और दूसरी पढ़ाई वाली है। एक तरफ गाली वाले हैं तो दूसरी ओर अस्पताल वाले हैं।

उन्होंने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल ये घोषणा करते हैं कि महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपए दूंगा, तो भाजपा वाले मोदी साहब को बताते हैं कि अब क्या करें। फिर, वो कहते हैं कि आप 2,500 रुपए कर दो। अगर आम आदमी पार्टी घोषणा करती है तो वो सवाल उठाते हैं कि हम मुफ्त की चुनावी रेवड़ी बांट रहे हैं। लेकिन, जब भाजपा घोषणा करती है तो उस पर सवाल नहीं उठाया जाता है।

भगवंत मान ने कहा कि मैं थोड़ा देर से पहुंचा हूं और हम नियम-कानून को मानने वाले लोग हैं। इसी कारण मैं ज्यादा वक्त नहीं लूंगा। मुझे कई अन्य सभाओं में भी जाना है।

उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि तुगलकाबाद विधानसभा में सही कैंडिडेट पर मुहर लगाकर सहीराम पहलवान को चुनना है और उन्हें जीत दिलानी है।

इस दौरान तुगलकाबाद विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सहीराम पहलवान ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री देर से पहुंचे हैं, इसलिए उनके पास समय सीमा कम थी। वह कम बोले हैं, लेकिन जो भी बोले हैं, सही बोले हैं। इस बार तुगलकाबाद से आम आदमी पार्टी की जीत तय है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *