BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 07:51 AM
  • 12.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

दिल्ली वालों का आभार जताते हुए बोलीं सीएम, ‘कुछ दिनों की दिक्कत है, फिर सब ठीक हो जाएगा’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 फ़रवरी 2025, 11:39 PM IST
दिल्ली वालों का आभार जताते हुए बोलीं सीएम, ‘कुछ दिनों की दिक्कत है, फिर सब ठीक हो जाएगा’
Read Time:2 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अपने आवास से ही जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने जो भी वादे किए हैं, उसे हर कीमत पर पूरा किया जाएगा।

उन्होंने लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहूंगी कि आपने मेरा समर्थन किया। इस वजह से मुझे आप लोगों की सेवा करने का मौका मिला है।

मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री का ही आशीर्वाद है कि दिल्ली की बेटी को इतना बड़ा सम्मान मिला।

इसके बाद उन्होंने लोगों की ओर इशारा करते हुए सवालिया लहजे में कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद मेरे साथ है ना? तो इस पर लोगों ने हां कहते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।

उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि समस्या कुछ दिनों की है जो खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। मैं चाहती हूं कि एक-एक दिन दिल्ली वालों की भलाई में लगाऊं।

सीएम ने शपथ के बाद कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की बात भी कही। बोलीं, परसों हमने शपथ ली। इसके बाद उसी दिन कैबिनेट की बैठक की। शपथ ग्रहण के बाद अपनी पहली ही बैठक में हमने आयुष्मान योजना को लागू किया। इस योजना को पिछली सरकार ने रोककर रखा था, लेकिन हमने इसे लागू किया, ताकि दिल्ली के हर व्यक्ति की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने आगे कहा कि आज तीसरा दिन है। मैं लगातार सचिवालय में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रही हूं और यह सुनिश्चित कर रही हूं कि कोई भी काम न रुके। मैं आश्वस्त करती हूं कि दिल्ली की जनता का एक भी दिन बर्बाद नहीं होने दूंगी। हर दिन का उपभोग दिल्ली की जनता के हित में किया जाएगा। हमारा बस एक ही मिशन है।

उन्होंने कहा कि मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहूंगी कि आप लोग दूर-दूर से मेरा समर्थन करने के लिए आए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *