BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 06:12 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप-कांग्रेस का होने वाला है बुरा हाल : राजीव रंजन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 दिसंबर 2024, 10:23 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप-कांग्रेस का होने वाला है बुरा हाल : राजीव रंजन
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। इस चुनाव को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत की।

उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के भविष्य पर चर्चा करते हुए कहा कि इंडिया ब्लॉक बनने के साथ ही बिखर गया था। देश में तीन राज्यों के चुनाव हुए। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी की नाराजगी नजर आई। इसके बाद लोकसभा चुनाव में हम लोगों ने देखा कि केरल में कांग्रेस और लेफ्ट अलग-अलग लड़ी। बंगाल में लेफ्ट, टीएमसी और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े थे। पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ लड़े और यह सिलसिला जारी रहा।

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। लोकसभा के चुनाव में ये दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर साथ में चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि कागज पर यह एक ऐसी उकेरी हुई तस्वीर है, जिसका कोई अस्तित्व नहीं है। मैं समझता हूं कि दिल्ली के चुनाव में ‘आप’ का बुरा हाल होने वाला है और कांग्रेस साफ होने वाली है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के आगे आप-कांग्रेस की असफलता के बीच काफी गहरा अंतर है।

दिल्ली के विधानसभा चुनाव 2015-2020 में जेडीयू ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। क्या जेडीयू 2025 का चुनाव लड़ेगी। जब इस पर उनसे प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि बातचीत चल रही है। आगे का निर्णय शीर्ष नेतृत्व लेगा। अभी इससे ज्यादा इस विषय पर कुछ नहीं कह सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने भी अपने उम्‍मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, भाजपा की ओर से चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *