BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 04 मई 2025 06:58 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: क्या नई दिल्ली सीट देगी अगला सीएम? त्रिकोणीय मुकाबले ने बढ़ाया रोमांच

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 जनवरी 2025, 9:47 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: क्या नई दिल्ली सीट देगी अगला सीएम? त्रिकोणीय मुकाबले ने बढ़ाया रोमांच
Read Time:3 Minute, 43 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 70 विधानसभा वाली दिल्‍ली में कई सीटें ऐसी हैं, जिन पर सभी की नजर है। इन्हीं में से एक है नई दिल्ली विधानसभा सीट, जिसने राष्ट्रीय राजधानी को लगातार छह बार मुख्यमंत्री दिया है। हालांकि, इस बार इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है, क्योंकि पिछले छह विधानसभा चुनाव में जो भी इस सीट से जीता है, वही दिल्ली का मुख्यमंत्री बना है।

इस बार नई दिल्ली विधानसभा सीट पर दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सामने संदीप दीक्षित और प्रवेश वर्मा चुनौती बनकर खड़े हैं। आइए जानते हैं नई दिल्ली विधानसभा चुनाव के समीकरण के बारे में।

दरअसल, 1993 से अब तक सात बार नई दिल्ली विधानसभा सीट पर चुनाव हुए हैं। साल 1998 में पहली बार शीला दीक्षित इसी सीट से विधायक चुनीं गईं, जो बाद में दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री भी बनीं। वह लगातार 1998, 2003 और 2008 तक यहां से विधायक चुनीं गईं। हालांकि, उन्हें 2013 में हार का सामना करना पड़ा और अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए। वह पहली बार विधायक बने और फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री भी बने। 2013, 2015 और 2020 से केजरीवाल यहां के विधायक चुने जा रहे हैं। अब उनकी नजर जीत का चौका लगाने पर है।

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल को 46,758 वोट मिले थे। उनका वोट प्रतिशत 61.10 था, जबकि भाजपा के उम्मीदवार सुनील कुमार यादव को 25,061 वोट मिले थे, उनका शेयर 32.75 फीसदी था और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल को 4.21 फीसदी वोटों के साथ 3,220 मत मिले थे।

नई दिल्ली विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख से अधिक है। यहां पुरुष मतदाता 54,668, महिला मतदाता 45,713 और थर्ड जेंडर वोटर एक है। यहां कुल वोटर 1,00,382 है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने इस बार चुनौतियां नजर आ रही हैं। शराब घोटाला मामले में जेल जाने के बाद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन, वह एक बार फिर इसी सीट से दावेदारी ठोंक रहे हैं। वहीं, उनके सामने भाजपा ने प्रवेश वर्मा और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। प्रवेश वर्मा के पिता साहिब सिंह वर्मा और संदीप दीक्षित की मां शीला दीक्षित भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। ऐसे में केजरीवाल की इस बार राह आसान नहीं दिख रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *