BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 16 जून 2025 10:12 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘इजरायल-ईरान में शांति समझौता जल्द’, राष्ट्रपति ट्रंप का दावा
  2. नीलांबुर उपचुनाव महत्वपूर्ण, केरल में बदलाव की दिशा में पहले कदम का अवसर : प्रियंका गांधी
  3. साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति निकोस ने किया भव्य स्वागत
  4. उत्तर प्रदेश : कांस्टेबल पद के लिए नियुक्ति पत्र मिलने पर उम्मीदवारों के चेहरे खिले
  5. यूएन में गाजा पर वोटिंग से भारत की दूरी पर बोले खेड़ा, यह सरकार के नैतिक पतन का जीता-जागता उदाहरण
  6. लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भेजा नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब
  7. केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, राज्य सरकार से की ये अपील
  8. न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर मिली नौकरी : अमित शाह
  9. आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया : मुख्यमंत्री योगी
  10. पाकिस्तान की प्रवक्ता बन चुकी है कांग्रेस , उसकी ही भाषा बोलती है पार्टी : निशिकांत दुबे
  11. राहुल गांधी को पाकिस्तान और चीन पर भरोसा है, लेकिन देश पर नहीं : गिरिराज सिंह
  12. उत्तराखंड: केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत
  13. अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व सीएम विजय रूपाणी का डीएनए अभी तक मैच नहीं हुआ, डॉक्टर ने जानकारी दी
  14. पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना, कहा- ‘आतंकवाद से निपटने के लिए वैश्विक समझ बढ़ाने का अवसर’
  15. उत्तराखंड: केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त : 5 की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

दिल्ली : शाहीन बाग में अलग-अलग स्थान पर मिले 3 शव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 मार्च 2020, 8:15 AM IST
दिल्ली : शाहीन बाग में अलग-अलग स्थान पर मिले 3 शव
Read Time:2 Minute, 0 Second

नई दिल्ली, (आईएएनएस)| दिल्ली के शाहीन बाग इलाके शुक्रवार को तीन अलग-अलग स्थानों से तीन शव बरामद हुए। तीनों ही मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, तीनों ही मामलों में फिलहाल कोई संदिग्ध बात नजर नहीं आई है। शवों का पोस्टमॉर्टम शनिवार को किया जाएगा। जिला पुलिस उपायुक्त आर.पी. मीणा ने यह जानकारी आईएएनएस को शुक्रवार देर रात दी। उन्होंने कहा, “शव मिलने का पहला मामला दोपहर बाद करीब 12 बजकर 4 मिनट पर संज्ञान में आया। मृतक की उम्र करीब 35 साल है। यह शव यमुना नदी के किनारे पर तैर रहा था। छानबीन के बाद शव की पहचान अशोक नगर दिल्ली निवासी मदन थापा पुत्र मनवीर थापा के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पता चला है कि मदन थापा की गुमशुदगी हरि नगर थाने में 3 फरवरी 2020 को दर्ज कराई गयी थी। शव के ऊपर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है।”

दूसरे मामले में एक शव दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे मिला। मृतक की अनुमानित उम्र 40 साल है। शव की शुक्रवार देर रात तक पहचान नहीं हो सकी थी। शव को पहचान और फिर पोस्टमॉर्टम के लिए पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। यह शव मदर डेयरी के पीछे नाले के पास शाहीन बाग एफ ब्लॉक में मिला। एक अन्य शव भी इस इलाके में मिला। इस तीसरे शव की जांच रेलवे पुलिस कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *