BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 07:42 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  2. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  3. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  4. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  5. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  6. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  7. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  8. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  9. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  10. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  11. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  12. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  13. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  14. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  15. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी

दिल्ली सरकार ने सिर्फ घपला और घोटाला किया : संबित पात्रा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 फ़रवरी 2025, 6:41 PM IST
दिल्ली सरकार ने सिर्फ घपला और घोटाला किया : संबित पात्रा
Read Time:2 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली की बिजवासन सीट से भाजपा के उम्मीदवार कैलाश गहलोत के समर्थन में सांसद संबित पात्रा ने जनता के बीच जाकर वोट की अपील की। इस दौरान संबित पात्रा ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने जगह-जगह पर जल माफिया को बैठा रखा है।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने बीएनटी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा, “मैं पहली बार यहां आया हूं और यहां की स्थिति बहुत ही खराब है। यह बिजली के तार नहीं हैं बल्कि पानी के पाइप हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली को पेरिस, वेनिस और लंदन बना देंगे। वेनिस और दिल्ली में फर्क सिर्फ इतना है कि वहां नहर नीचे बहती है और दिल्ली में ये ऊपर बह रही हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली सरकार ने 10 साल में यहां की जनता को पीने का पानी नहीं दिया है, यह जो पानी आ भी रहा है, उसका इस्तेमाल भी सिर्फ नहाने और जरूरी कामों के लिए होता है। दिल्ली सरकार ने जगह-जगह पर जल माफिया को बैठा रखा है और यह सारा पैसा दिल्ली सरकार तथा अरविंद केजरीवाल की जेब में जा रहा है। केजरीवाल ने इन लोगों को कॉन्ट्रैक्ट देकर बैठा रखा है।”

संबित पात्रा ने कहा, “मैं केजरीवाल को चैलेंज देता हूं कि वह यहां आकर बताएं कि क्या वह मुफ्त पानी देने का काम कर रहे हैं या फिर पानी का घोटाला कर रहे हैं। दिल्ली सरकार ने जो काम किया है, वो हमारे सिर के ऊपर ही लटका हुआ है। दिल्ली सरकार ने सिर्फ घपला और घोटाला किया है। मैं इतना ही कहूंगा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल आंख बंद करके यहां गोरखधंधा चला रहे हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *