BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 14 मार्च 2025 06:19 PM
  • 29.31°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. यह जानना कभी आसान नहीं होता कि आप किस टीम के साथ खेलेंगे : केएल राहुल
  2. दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों को दी होली की बधाई
  3. देश में मनाया जा रहा होली का त्योहार : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ समेत कई नेताओं ने दी बधाई
  4. होली के दिन जुमे की नमाज पढ़कर सीधा घर जाएं मुसलमान भाई : अबू आजमी
  5. पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  6. सीएम धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में लिया हिस्सा, कलाकारों के साथ जमकर थिरके
  7. दिल्ली की सीएम ने शेल्टर होम में बच्चों संग मनाई होली, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
  8. दिल्ली लौटने के बाद पीएम मोदी ने मॉरीशस सरकार और लोगों का जताया आभार, यात्रा को बताया यादगार
  9. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  10. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  11. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
  12. दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
  13. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
  14. फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  15. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों को दी होली की बधाई

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 मार्च 2025, 9:59 AM IST
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों को दी होली की बधाई
Read Time:2 Minute, 31 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। देशभर में शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों को होली की बधाई दी है। साथ ही होली के अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता भाजपा दफ्तर पहुंच गई हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “रंगों के पावन पर्व होली की दिल्ली व समस्त देश की जनता को अनंत शुभकामनाएं। होली का यह रंगों भरा पर्व आपके जीवन में अनगिनत खुशियां, अपार प्रेम और सौहार्द लेकर आए। यह पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सत्य की विजय, रिश्तों की मजबूत डोर और आपसी भाईचारे का जीवंत प्रतीक है। आइए, हम सभी इस पर्व को सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील तरीके से मनाएं। एक-दूसरे का आदर करें, प्रेम और सद्भाव का रंग हर दिल में भरें, और मिलकर एक समृद्ध, खुशहाल दिल्ली की ओर कदम बढ़ाएं।”

दिल्ली में भाजपा दफ्तर में होली की धूम है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली को जश्न मना रहे हैं। दिल्ली की सीएम भी पार्टी के दफ्तर पहुंच गई हैं।

बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, कैबिनेट के मेरे साथी मंत्रियों, सहयोगियों और सभी सम्मानित विधायकों के साथ होली उत्सव में सम्मिलित हुई। होली का यह उत्सव पर्व प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जो हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं, यह रंगों का उत्सव आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *