BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 17 मार्च 2025 10:26 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी-लक्सन बैठक : न्यूजीलैंड में खालिस्तानी और भारत विरोधी तत्वों का उठा मुद्दा
  2. पुतिन से बात करेंगे ट्रंप, क्या रुकने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध ?
  3. अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के पॉडकास्ट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया साझा
  4. सुनीता विलियम्स मंगलवार पृथ्वी पर वापस आएंगी
  5. हरियाणा सरकार ने किया 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश, महिला सशक्तिकरण के लिए ‘लाडो लक्ष्मी योजना’
  6. गोधरा कांड को कवर करने वाली महिला पत्रकार ने बताया, “सोची-समझी साजिश के तहत पूरे ट्रेन को जलाने की थी योजना”
  7. मोदी, लक्सन ने भारत-न्यूजीलैंड व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने पर जताई सहमति
  8. इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करना ऐतिहासिक कदम : आप सांसद
  9. पीएम मोदी से पूछे गए बेईमानी भरे सवाल, मैनेज था पॉडकास्ट : उदित राज
  10. वोट बैंक की राजनीति करने वाले दल वक्फ संशोधन बिल को रोक नहीं पाएंगे : केशव प्रसाद
  11. मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड अपने मकसद से भटका : शहाबुद्दीन रजवी
  12. तुष्टिकरण, सियासी तकरार और देश को गुमराह करने के लिए किया जा रहा वक्फ बिल का विरोध : जगदम्बिका पाल
  13. औरंगजेब कब्र विवाद पर संजय राउत ने कहा- कुछ लोग नए-नए हिंदुत्ववादी पैदा हुए हैं, उन्हें इतिहास नहीं पता
  14. समाजवादी पार्टी करती रहेगी वक्फ संशोधन विधेयक 2024 का विरोध : फखरुल हसन चांद
  15. एसबीआई की रिपोर्ट में खुलासा, यूएस टैरिफ का भारत पर असर न के बराबर

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री ने संजय गांधी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया, कहा- अगले 100 दिन में अस्पतालों में दिखेगा बड़ा बदलाव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 मार्च 2025, 6:12 PM IST
दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री ने संजय गांधी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया, कहा- अगले 100 दिन में अस्पतालों में दिखेगा बड़ा बदलाव
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी हॉस्पिटल का सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में पाई जाने वाली खामियों को लेकर अस्पताल प्रशासन को विशेष निर्देश भी दिए हैं। साथ ही उन्होंने जनता को आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का आश्वासन दिया है।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि मैं हर चीज में बुराई की जगह अच्छाई देखता हूं। अस्पताल में कमियां हैं। संबंधित अधिकारियों को कमियां सुधारने के निर्देश दिए हैं। उम्मीद है कि अच्छा काम होगा। डॉक्टर अच्छा काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं वादा कर रहा हूं कि अगले 100 दिनों में दिल्ली के अस्पतालों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।”

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने आगे कहा कि हर एक हॉस्पिटल में साफ-सफाई और दवाइयों से लेकर हर चीज बदली हुई नजर आएगी।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया। जिसमें उन्होंने कहा, “आज संजय गांधी हॉस्पिटल में निरीक्षण के दौरान मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता और चिकित्सा सेवाओं की स्थिति को नजदीक से देखा और आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। हमारा लक्ष्य है कि हर मरीज को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। समर्पित सेवा और जनहित ही हमारी प्राथमिकता है।”

गौरतलब है कि दिल्ली में रेखा सरकार और उसके मंत्री पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जगह-जगह तमाम मंत्री पहुंच रहे हैं और औचक निरीक्षण कर पाई जाने वाली अनियमितताओं और खामियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। साथ ही यह आश्वासन भी दे रहे हैं कि जल्द ही दिल्ली की स्थिति को सुधारा जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *