BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 03:11 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  2. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  3. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  4. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  5. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  6. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  7. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  8. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  9. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  10. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  11. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  12. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  13. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  14. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  15. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात

देश में सभी को अपना त्योहार मनाने की पूरी छूट : मनोज तिवारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 मार्च 2025, 10:11 PM IST
देश में सभी को अपना त्योहार मनाने की पूरी छूट : मनोज तिवारी
Read Time:2 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भाजपा सांसद मनोज तिवारी के नई दिल्ली स्थित आवास पर गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता शामिल हुए। मनोज तिवारी ने पारंपरिक होली गीत गाकर समां बांधा।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह होली दिल्ली के लिए वाकई खास है। लंबे समय के बाद दिल्ली भारतीय जनता पार्टी की जीत की होली मना रही है। हम सभी इस पल को बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं। मैं सभी देशवासियों को होली की बधाई देता हूं। मेरा यही मानना है कि सबको मिलजुल कर रहना चाहिए। होली हर्षोल्लास और भाईचारे का पर्व है।

भाजपा सांसद ने होली-जुमा विवाद पर कहा, “जो लोग इस तरह का विवाद पैदा करना चाहते हैं, उनका विवादों से ही प्रेम है। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि होली सालभर में एक बार आती है और अगर कोई इस पर्व को दूसरी बातों से डिस्टर्ब करने की कोशिश करे तो उन्हें इस तरह की सोच से बाज आना चाहिए। देश में सभी को अपना पर्व और त्योहार मनाने की पूरी छूट है। सभी को एक साथ मिलजुल कर रहना चाहिए और जो होली वाले हैं, वे ये पर्व धूमधाम के साथ मनाएं और जुमे वाले लोग, इसे अपने तरीके से मनाएं।”

मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी मुफ्त सिलेंडर योजना एक खास वर्ग-गरीब महिलाओं के लिए है। उनकी सूची तैयार की जा रही है और वर्गीकरण की प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू हो गई है। इसमें करीब डेढ़ महीने का समय लगेगा और फिर उन्हें सिलेंडर मिल जाएंगे।

मंदिर-मस्जिद विवाद पर उन्होंने कहा, “जहां विवाद होता है, वहां समाधान निकाला जाता है। देश में हमारे पास विवाद का समाधान निकालने के लिए संविधान हैं। हम संविधान के रास्ते पर चल रहे हैं और किसी के कहने पर देश का संविधान नहीं चलता है। इस देश में जहां भी अतिक्रमण होगा, उसे दूर किया जाएगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *