BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 31 मई 2025 04:43 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया
  2. पहलगाम में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, तस्वीरें आईं सामने
  3. सलमान खुर्शीद का बयान स्पष्ट करता है कि कांग्रेस को राहुल गांधी का नेतृत्व पसंद नहीं : कृष्णा हेगड़े
  4. पाकिस्तान को आर्थिक पैकेज पर रोक लगाए आईएमएफ, आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होता है पैसा : राघव चड्ढा
  5. राहुल गांधी पीएम बनेंगे तो पीओके भारत का हिस्सा बनेगा : प्रमोद तिवारी
  6. दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा
  7. रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता में उत्तर प्रदेश निभा रहा बड़ी भूमिका : पीएम मोदी
  8. प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कानपुर, पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले
  9. नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, देश में जाति जनगणना कराने के निर्णय पर जताई प्रसन्नता
  10. कानपुर : हाथ में स्केच लेकर पीएम मोदी के जनसभा स्थल पर पहुंची शिवन्या, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए कहा शुक्रिया
  11. कश्मीर में बड़ी समस्या थी, अनुच्छेद 370 के हटने से खत्म हो गई : सलमान खुर्शीद
  12. सुरक्षा, शांति आती है तभी विकास के रास्ते खुलते हैं : पीएम मोदी
  13. भारतीय नौसेना फॉर्म में आती, तो पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाते : राजनाथ सिंह
  14. आतंक का फन अगर उठा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचल देगा : पीएम मोदी
  15. बिहार : खुली गाड़ी पर सवार होकर मंच तक पहुंचे पीएम मोदी, बिक्रमगंज से प्रदेश को दी 48,520 करोड़ रुपये की सौगात

नई दिल्ली सीट जीतने के बाद पैतृक गांव मुंडका पहुंचे प्रवेश वर्मा, बोले ‘दिल्ली को सुंदर शहर बनाएंगे’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 फ़रवरी 2025, 9:40 PM IST
नई दिल्ली सीट जीतने के बाद पैतृक गांव मुंडका पहुंचे प्रवेश वर्मा, बोले ‘दिल्ली को सुंदर शहर बनाएंगे’
Read Time:3 Minute, 22 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीत के बाद भाजपा नेता प्रवेश वर्मा रविवार को अपने पैतृक गांव मुंडका पहुंचे। यहां उन्होंने भैरव मंदिर में मत्था टेका और बाद में घेवरा स्थित साहिब सिंह वर्मा की समाधि पर गए।

भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “भारतीय जनता पार्टी और हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी थी। हम यहां से जीते हैं। मैं दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने भाजपा के समर्थन में अपना मत दिया। मेरे प्रति मेरे गांव के लोगों का असीम प्रेम रहा है। इस चुनाव में भी गांव के लोगों ने काफी मेहनत की है। मैं यह कहना चाहता हूं कि भाजपा सरकार दिल्ली देहात के लिए अच्छा काम करेगी। सारी कॉलोनियों के लिए जो भी काम रुके हुए हैं, वह पूरे किए जाएंगे। हमारे नेता डॉ. साहिब सिंह के अधूरे सपने को पूरा किया जाएगा। पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाएंगे। बहुत सारे काम करने हैं। कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी। लेकिन, मेरे गांव के लोगों के प्रेम और स्नेह से इसे भी पूरा करेंगे।”

प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को मात दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में विजय के उपरांत पूज्यनीय पिताजी स्वर्गीय डॉ. साहिब सिंह को याद कर उन्हें नमन किया और पूज्यनीय माताजी से नई दिल्ली के देवतुल्य परिवारजनों द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने की शक्ति का अमूल्य आशीर्वाद प्राप्त किया। परिवार के सभी सदस्यों के साथ यह पल मेरे जीवन का सबसे प्रेरणादायक क्षण है।

दूसरे पोस्ट में प्रवेश वर्मा ने लिखा, “अंधेरा छट गया, सूरज निकल गया, कमल खिल गया। दिल्ली ने विकास चुना है। ये जीत दिल्ली के विश्वास की है। ये जीत दिल्ली के भविष्य की है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत और दिल्ली की जनता के विश्वास का आभारी हूं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *