BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 06:09 AM
  • 14.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रणनीतिक साझेदारी में बदले भारत-कतर संबंध, दोनों पक्षों के बीच अहम समझौता
  2. ममता बनर्जी का विवादास्पद बयान, महाकुंभ को बताया ‘मृत्यु कुंभ’
  3. नया सीईसी चुनने का निर्णय अपमानजनक और गलत : राहुल गांधी
  4. ज्ञानेश कुमार होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त
  5. सैम पित्रोदा के ‘चीन हमारा दुश्मन नहीं’ वाले बयान से कांग्रेस का किनारा
  6. ‘राहुल गांधी नेहरू के रास्ते पर…’, पित्रोदा के बयान पर भाजपा नेता अजय आलोक ने साधा निशाना
  7. ‘चीन पर सैम पित्रोदा का बयान, गलवान के शहीदों का अपमान’ : सुधांशु त्रिवेदी
  8. डीएफआई प्रेसिडेंट ने उठाया राहुल गांधी के वीडियो पर सवाल, बताया 2021 में ही केंद्र सरकार ने पहचान ली थी ड्रोन की अहमियत
  9. चीन दुश्मन नहीं, भारत को बदलना होगा नजरिया : सैम पित्रोदा
  10. दिल्ली के बाद बिहार और बांग्लादेश में भी कांपी धरती, घबराए लोग
  11. दिल्ली एनसीआर में 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके
  12. नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ मामले में मुआवजे का ऐलान, चलाई गई विशेष ट्रेनें
  13. राष्ट्रपति मुर्मू ने नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ पर जताया दुख
  14. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए जमा भीड़ में मची भगदड़, 15 की मौत
  15. कुंभ जाने के लिए भारी संख्या में पहुंचे यात्री, घुटन के कारण कई लोग बेहोश

निर्वाचित विधायकों में से ही होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री : सूत्र

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 फ़रवरी 2025, 11:16 PM IST
निर्वाचित विधायकों में से ही होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री : सूत्र
Read Time:2 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम के लिए अब भाजपा आलाकमान के फैसले का इंतजार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद ही नए सीएम का नाम तय होगा। सूत्रों के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा और इस बारे में निर्णय विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा, जो पीएम मोदी के लौटने के बाद होगी।

सूत्रों ने यह भी बताया कि नई भाजपा सरकार के प्रमुख एजेंडे में यमुना की सफाई भी शामिल है। पार्टी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है और नदी को निर्मल करने का अपना वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके अलावा, आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में लागू की जाएगी, जिससे वंचित नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सकेगी। यह योजना आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में दिल्ली में लागू नहीं की गई थी।

नड्डा ने यह भी संकेत दिया कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद पहली कैबिनेट बैठक में कुछ महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लिए जाएंगे। एक अन्य महत्वपूर्ण घोषणा यह है कि दिल्ली में नई भाजपा सरकार में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं होगा।

भाजपा ने 5 फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि आप को केवल 22 सीटें मिलीं। चुनाव परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए गए थे।

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 26 फरवरी को समाप्त हो रहा है और नई सरकार को उससे पहले कार्यभार संभालना होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *