BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:50 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

पंजाब की महिलाओं को तीन साल से नहीं मिला एक भी पैसा : देवेंद्र यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 जनवरी 2025, 12:24 AM IST
पंजाब की महिलाओं को तीन साल से नहीं मिला एक भी पैसा : देवेंद्र यादव
Read Time:3 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “केजरीवाल सिर्फ झूठे वादे करते हैं, पंजाब में तीन साल पहले महिलाओं से वादा किया था कि उनके बैंक खातों में एक हजार रुपये भेजे जाएंगे, आज तीन साल होने को है केजरीवाल वादा पूरा नहीं कर पाए और अब दिल्ली की महिलाओं को झूठा सपना दिखाते हुए उन्हें 2100 रुपये देने का वादा कर रहे हैं।”

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि मैं पंजाब की लीडरशिप का धन्यवाद करना चाहता हूं कि वह दिल्ली आए हैं और यहां की महिलाओं को बता रहे हैं कि केजरीवाल ने पंजाब की महिलाओं को धोखा दिया है। उनके वादे झूठे होते हैं। पंजाब में जाकर बड़ी-बड़ी बातें की। एक हजार रुपये देने का वादा क‍िया। फॉर्म भरवा लिया गया, कार्ड दिया गया। तीन साल बीतने को है, लेक‍िन अब तक एक पैसा नहीं मिला है। कांग्रेस की सरकार के दौरान महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं को बंद कर दिया गया या तो योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि में भारी कटौती कर दी गई है। केजरीवाल दिल्ली में एक्सपोज हो चुके हैं।

अलका लांबा को कालकाजी से सीट लड़ाए जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने बेस्ट उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। लगभग 48 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारा गया है। यह सभी बेस्ट थे, इसलिए चुनाव में उतारा गया है।

‘शीशमहल’ पर पीएम मोदी के जिक्र पर उन्होंने कहा कि मुझे याद आता है कि कोरोना काल में शीश महल बन रहा था। दूसरी तरफ सेंट्रल विस्टा बन रहा था। केजरीवाल शीश महल बना रहे थे। यहां पर वो सभी सुख सुविधाएं हैं, जो एक आम आदमी को नहीं मिल सकती हैं।

दिल्ली कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया। पोस्ट में लिखा गया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव और पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने बैठक में आप सरकार के 2100 रुपये प्रतिमाह के ‘फ्रॉड’ पर चर्चा की और सभी ने इसकी सच्चाई को प्रत्येक दिल्ली वासी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *