BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 11:41 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  2. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  3. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  4. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  5. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  6. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  7. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  8. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  9. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  10. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला
  11. भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
  12. अहमदाबाद में खुद को वक्फ ट्रस्टी बताकर किराया वसूली का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार
  13. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  14. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  15. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’

पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर इलेक्शन कमीशन की रेड, हार देख कांप रही भाजपा : ‘आप’ का आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 जनवरी 2025, 10:14 PM IST
पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर इलेक्शन कमीशन की रेड, हार देख कांप रही भाजपा : ‘आप’ का आरोप
Read Time:2 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिल्ली निवास पर इलेक्शन कमीशन की रेड हुई है। “आप” के मुताबिक दिल्ली के कपूरथला हाउस में तलाशी लेने इलेक्शन कमीशन की टीम पहुंची।

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए भाजपा पर हमला शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने लिखा है कि हार सामने देख, कांप उठी भाजपा, भाजपा की दिल्ली पुलिस पंजाब के सीएम भगवंत मान जी दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है। भाजपा वाले दिनदहाड़े पैसे, जूते, चादर बांट रहे हैं, मगर पुलिस और चुनाव आयोग की आंखों पर तो भाजपाई पट्टी बंधी है।

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, “दिल्ली पुलिस भगवंत मान जी के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है। भाजपा वाले दिनदहाड़े पैसे, जूते, चादर बांट रहे हैं, वो नहीं दिखता, बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं। वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख को जवाब देंगे!”

हालांकि, इस खबर पर अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, आम आदमी पार्टी और उसके नेता लगातार इसे लेकर सोशल मीडिया पर बयान देते दिखाई दे रहे हैं और साथ ही साथ आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा ‘साम, दाम, दंड, भेद’ अपनाकर इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को हराने की कोशिश कर रही है।

दूसरी तरफ, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को एक के बाद एक कई जनसभाओं और रैलियों में हिस्सा ले रहे हैं और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की तरफ से चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही यह मुद्दा गर्म था कि दिल्ली में पंजाब नंबर की कई गाड़ियां घूम रही हैं। भाजपा के प्रत्याशियों ने आरोप लगाया था कि पंजाब से लोगों को दिल्ली लाकर चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *