BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 06:49 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत और सीएजी रिपोर्ट पर हुआ फैसला: रविंद्र इंद्राज सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 11:31 AM IST
पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत और सीएजी रिपोर्ट पर हुआ फैसला: रविंद्र इंद्राज सिंह
Read Time:3 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में नई सरकार के गठन में रविंद्र इंद्राज सिंह को महत्वपूर्ण जगह मिली है। बवाना विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने बीएनटी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए भाजपा आलाकमान का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि मुझ पर भरोसा करने और मुझे कैबिनेट में शामिल करने के लिए मैं पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को धन्यवाद देता हूं। घोषणापत्र में किए गए सभी वादे जल्द ही पूरे किए जाएंगे। पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत और सीएजी रिपोर्ट पर फैसले लिए जा चुके हैं। हमारी प्राथमिकता राज्य के विकास और जनता की भलाई में योगदान देना होगी और हम पूरी तरह से अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली में सुशासन की सरकार बनी है। कल हमने यमुना मैया की आरती की और अब हम दिल्ली की जनता को यहां की समस्याओं से निजात दिलाएंगे।

वहीं दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद गुरुवार को कैबिनेट की पहली बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने ‘आयुष्मान भारत’ योजना को लागू करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। कैग रिपोर्ट को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 14 कैग रिपोर्ट लंबित थीं, जिनमें से कई रिपोर्टों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। जब ये रिपोर्टें सार्वजनिक होंगी, तो कई बड़े खुलासे सामने आएंगे, जो आम आदमी पार्टी की सरकार की कार्यशैली और विभिन्न विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के साथ छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ दिलाई। इसके बाद क्रमशः प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह और रविंद्र इंद्राज सिंह ने शपथ ली।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *